Gas Cylinder Rules: सावधान! घर में 2 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर रखना पड़ सकता है भारी, जानिए क्या कहता है कानून?

LPG Cylinder Limit Rule: घर में 2 से ज्यादा एलपीजी गैस सिलेंडर रखना कानूनी अपराध है. Essential Commodities Act के तहत जमाखोरी करने पर हो सकती है एफआईआर और जब्ती.

How Many LPG Cylinders Can You Keep at Home: जानिए घर में कितने गैस सिलेंडर रखने का है नियम
1 / 6

क्या आपके घर में भी 2 से ज्यादा रसोई गैस (LPG) सिलेंडर रखे हुए हैं? अगर हा, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. आजकल कई इलाकों में गैस सिलेंडर की किल्लत और 25 दिनों के गैप में बुकिंग के नियम के कारण लोगों में डर का माहौल है. इसी वजह से कई लोग अपने घरों में जरूरत से ज्यादा गैस सिलेंडर जमा (Stocking) करने लगे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में हद से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर रखना एक कानूनी अपराध माना जा सकता है? आइए समझते हैं कि घर में सिलेंडर रखने के क्या नियम हैं और ऐसा न करने पर क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

विज्ञापन

घर में कितने एलपीजी सिलेंडर रखने की इजाजत है?

घर में कितने एलपीजी सिलेंडर रखने की इजाजत है?2 / 6

आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act, 1955) के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं. एक सामान्य घरेलू कंज्यूमर अपने घर पर 14.2 किलोग्राम वाले अधिकतम 2 एलपीजी सिलेंडर ही रख सकता है. इन दो सिलेंडरों में से एक इस्तेमाल (Use) में रहता है और दूसरा बैकअप या स्पेयर के तौर पर रखने की अनुमति होती है.

विज्ञापन

जमाखोरी का नियम:

जमाखोरी का नियम:3 / 6

अगर कोई व्यक्ति 2 से ज्यादा भरे हुए सिलेंडर घर में रखता है, तो उसे कानूनी रूप से जमाखोरी (Hoarding) या अवैध भंडारण माना जा सकता है. और ऐसा करते हुए अगर कोई पकड़ा जाता है तो उसे सख्‍त कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

नियमों का उल्लंघन करने पर क्या हो सकता है?

नियमों का उल्लंघन करने पर क्या हो सकता है?4 / 6

अगर प्रशासन या खाद्य विभाग की टीम को आपके घर में 2 से अधिक सिलेंडर मिलते हैं, तो आपके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. जरूरत से ज्यादा पाए गए अतिरिक्त सिलेंडरों को मौके पर ही जब्त किया जा सकता है.

विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई

कानूनी कार्रवाई5 / 6

एलपीजी को आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में रखा गया है. इसलिए इसकी जमाखोरी या कालाबाजारी करने पर Essential Commodities Act, 1955 के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज हो सकती है और केस चलाया जा सकता है.

हाल ही में हुई बड़ी कार्रवाई

हाल ही में हुई बड़ी कार्रवाई6 / 6

सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है. उदाहरण के तौर पर, अगस्त 2026 में ओडिशा में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान लगभग 8208 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए थे. इस मामले में 46 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 492 केस दर्ज किए गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन