रसोई गैस को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जहां PNG पाइपलाइन, वहां बंद हो सकते हैं LPG सिलेंडर; जानें नया नियम

केंद्र सरकार अब रसोई गैस में LPG सिलेंडर की जगह पाइप वाली PNG गैस को बढ़ावा देने जा रही है. नए नियमों के तहत PNG नेटवर्क वाले क्षेत्रों में दोनों कनेक्शन एक साथ रखने पर रोक लग सकती है. नोटिस के बाद भी PNG न लेने पर सिलेंडर सप्लाई बंद होने का प्रावधान किया गया है.

LPG to PNG New Rules, PNG Connection Guidelines, LPG Cylinder Rules, Cooking Gas Update, Petroleum Ministry Order

देश के घरेलू रसोई गैस सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है केंद्र सरकार। Pic Credit: AI

केंद्र सरकार देश के घरेलू रसोई गैस सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है. जिन इलाकों में पहले से PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) का नेटवर्क मौजूद है, वहां अब LPG सिलेंडर की जगह पाइप वाली गैस के इस्तेमाल को अनिवार्य रूप से बढ़ावा दिया जाएगा. पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है. यह कदम गैस वितरण कंपनियों और तेल कंपनियों के बीच तालमेल बैठाकर घरों को तेजी से पाइपलाइन से जोड़ने के लिए उठाया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ नहीं रख सकेंगे LPG और PNG कनेक्शन

नए गैस वितरण और LPG नियंत्रण आदेशों के तहत, जिन इलाकों में PNG नेटवर्क उपलब्ध है, वहां उपभोक्ता एक साथ LPG सिलेंडर और PNG कनेक्शन नहीं रख पाएंगे. नियमों के मुताबिक, अगर किसी इलाके में PNG की सुविधा है और नोटिस दिए जाने के बाद भी उपभोक्ता कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं करता है, तो उसके घर LPG सिलेंडर की सप्लाई रोकी जा सकती है. हालांकि, यह नियम केवल उन्हीं क्षेत्रों में लागू होगा जहां PNG की पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है.

विज्ञापन

क्यों लिया गया यह फैसला?

सरकार का मानना है कि PNG, LPG की तुलना में ज्यादा सुरक्षित, सस्ती और सुविधाजनक है. इसके अलावा, भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा LPG आयात करता है, जो अंतरराष्ट्रीय संकटों या समुद्री मार्गों में रुकावट के समय प्रभावित हो जाता है. घरेलू PNG की आपूर्ति भारत में उत्पादित प्राकृतिक गैस से प्राथमिकता के आधार पर होती है, जिससे किसी भी वैश्विक संकट के दौरान गैस की किल्लत नहीं होती.

जिला स्तर पर बनेगी समन्वय समिति

इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए हर जिले में ‘PNG कोऑर्डिनेशन कमेटी’ (PCC) बनाई जाएगी. यह समिति हाउसिंग सोसायटियों और मोहल्लों की पहचान करेगी, लोगों को जागरूक करेगी और नए कनेक्शन की प्रक्रिया को तेज करेगी. सरकार का साफ उद्देश्य है कि शहरों में गैस पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर का पूरा इस्तेमाल हो और सिलेंडरों की ढुलाई से जुड़ा लॉजिस्टिक्स खर्च कम किया जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ