हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ट्रेन में यात्रा पूरी होने के बाद वापस मिलेगा टिकट का पूरा पैसा! कैसे रेलवे के इस नियम से मिलेगा रिफंड?

मान लीजिए आपने अपने यात्रा के लिए वेटिंग टिकट बुक किया है, जो तय समय पर कंफर्म नहीं होता, तो आपका टिकट कैंसिल माना जाएगा. हालांकि आपके टिकट के पैसे 24 से 48 घंटों में रिफंड हो जाते हैं.

विज्ञापन

क्या आपको मालूम है ट्रेन में यात्रा करने के बाद भी आप अपने टिकट का पूरा रिफंड पा सकते हैं? जी हां, अब तक आपने यही सुना होगा, या रेलवे में यात्रा के दौरान सफर पूरा होने के बाद टिकट को फाड़कर फेक दिया होगा. लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि टिकट का पैसा भी आपको वापस मिल सकता है. ट्रेन का टिकट कन्फर्म न होने, ट्रेन के 3 घंटे से ज्यादा लेट होने या ट्रेन के कैंसिल होने की अवस्था में भारतीय रेलवे आपके टिकट के पैसे आपको रिफंड कर देता है.

इससे अलग रेलवे का एक और नियम है, जिसके तहत आप सफर के बाद भी अपने टिकट रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको ट्रेन में टीटी से बात कर के एक LCC (लोअर क्लास सर्टिफिकेट) बनवाना होगा, फिर यात्रा पूरी होने के बाद आपके रिफंड के पैसे आपको दे दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2026: UPPSC PCS में 500 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन; जानें योग्यता, फीस और पूरी प्रक्रिया

विज्ञापन

क्या है लोअर क्लास सर्टिफिकेट?


एलसीसी तब बनता है जब आपको अपनी तय यात्रा से किसी और तरीके से यात्रा करनी पड़े. यात्रा करने के दौरान कभी-कभी ऐसा होता है कि आपने हायर क्लास या फर्स्ट एसी का टिकट लिया होता है और आपको सेकेंड एसी या लोअर क्लास में सफर करना पड़ता है. मतलब आपको जगह न मिलने या किसी असुविधा के कारण अगर अपर कैटेगरी के टिकट पर लोअर कैटेगरी में सफर करना पड़े तो आप टीटी से बात कर के एलसीसी बनवा सकते हैं.

कैसे बनेगा एलसीसी और कैसे करें क्लेम?

ट्रेन में यात्रा करने के दौरान आपको टीटी से एलसीसी बनवाना होगा. इसे बनवाने के लिए आपको कुछ बुनियादी डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी. इसमें आपका अपर क्लास का टिकट और एक पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी दिखाना होगा. इसके बाद टीटी आपको सर्टिफिकेट बना के देगा. इसे आपको IRCTC के पते पर पोस्ट करना होगा. इसके साथ अपने टिकट की पूरी डिटेल और बैंक खाते की डिटेल लिखना ना भूलें. आप ऑनलाइन भी क्लेम कर सकते हैं. इसके लिए आपको टीडीआर TDR फाइल करना होगा.  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में इस रोड लगेगा तगड़ा जाम! 2 जुलाई तक अपनाएं अल्टरनेट रूट

भारतीय रेलवे में टिकट का रिफंड कब-कब मिलता है ?

मान लीजिए आपने अपने यात्रा के लिए वेटिंग टिकट बुक किया है, जो तय समय पर कंफर्म नहीं होता, तो आपका टिकट कैंसिल माना जाएगा. हालांकि आपके टिकट के पैसे 24 से 48 घंटों में रिफंड हो जाते हैं. इसके अलावा अगर आपकी ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट हो और आपने यात्रा नहीं की तब आप क्लेम कर के टिकट कैंसिल कर सकते हैं, आपके टिकट के पैसे आपको रिफंड मिल जाएंगे. इसके अलावा बुकिंग करते समय कई बार टिकट नहीं मिल पाती और पैसे कट जाते हैं, ऐसे में आप IRCTC या भारतीय रेलवे के कस्टमर केयर नंबर 139 पर फोन कर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola