---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

Sarkari Naukri 2026: UPPSC PCS में 500 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन; जानें योग्यता, फीस और पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रशासनिक सेवा के 500 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है. जानिए स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी योग्यता.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रशासनिक सेवा के माध्यम से सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. UPPSC की कड़ी तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज (PCS) परीक्षा 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इस साल आयोग ने विभिन्न विभागों में लगभग 500 महत्वपूर्ण पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन भर्तियों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग के मुख्य डिजिटल पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें: DRDO Apprentice 2026: डीआरडीओ में 77 अप्रेंटिस पदों पर बड़ी भर्ती, ITI से इंजीनियरिंग

---विज्ञापन---

बिना ओटीआर (OTR) नंबर के नहीं खुलेगा फॉर्म

इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर (OTR) नंबर होना अनिवार्य कर दिया गया है. आयोग के कड़े नियमों के मुताबिक, मुख्य फॉर्म भरने से कम से कम 72 घंटे पहले उम्मीदवारों को अपना ओटीआर रजिस्ट्रेशन पूरा करके नंबर हासिल कर लेना चाहिए. बता दें कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने और तय परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 तय की गई है. वहीं, अगर किसी अभ्यर्थी के फॉर्म में कोई मानवीय चूक या गलती हो जाती है, तो वे 3 अगस्त 2026 तक अपने सबमिट किए गए आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार या संशोधन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथिविवरण
आवेदन शुरू25 जून 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि27 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 जुलाई 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि3 अगस्त 2026

करीब 500 पदों पर भर्ती, इन पदों के लिए मिलेगा मौका

इस भर्ती अभियान के तहत फिलहाल लगभग 500 पदों को भरने की तैयारी है, हालांकि अंतिम रिक्तियां विभागीय आवश्यकता के अनुसार बदल सकती हैं. भर्ती के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP), ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO), असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (ARTO), ट्रेजरी ऑफिसर, जेल अधीक्षक, जिला कल्याण अधिकारी समेत कई प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. सामान्य तौर पर आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी है, जबकि कुछ पदों के लिए एलएलबी, बीएड, वाणिज्य, इंजीनियरिंग या अन्य विशेष योग्यता भी निर्धारित की गई है.

---विज्ञापन---

UPPSC PCS 2026: विशिष्ट पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता

पद का नाम (Post Name)अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
सब रजिस्ट्रार / सहायक अभियोजन अधिकारीकानून में स्नातक (LLB)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA)स्नातकोत्तर (Post Graduation)
जिला लेखा परीक्षा अधिकारीवाणिज्य स्नातक (B.Com)
वरिष्ठ प्रवक्ता (DIET)स्नातकोत्तर (Post Graduation) एवं बीएड (B.Ed)
श्रम प्रवर्तन अधिकारीअर्थशास्त्र / समाजशास्त्र / कॉमर्स में स्नातक तथा संबंधित डिप्लोमा या डिग्री
सहायक नियंत्रक (विधिक माप विज्ञान)भौतिक विज्ञान (Physics) में स्नातक या मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्री

कैसे होगा सिलेक्शन

यूपी पीसीएस 2026 में अंतिम चयन पाने के लिए अभ्यर्थियों को तीन कड़े इम्तिहानों से गुजरना होगा, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य लिखित परीक्षा (Mains) और अंत में 100 अंकों का व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल है. प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन के दो पेपर होंगे, जिसमें सीएसटी (CSAT) पेपर सिर्फ पास करना अनिवार्य होगा. आवेदन फीस की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए ₹125, एससी-एसटी वर्ग के लिए ₹65 और दिव्यांग भाई-बहनों के लिए मात्र ₹25 शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से चुकाया जा सकता है.

आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

  • स्टेप 1: सबसे पहले UPPSC के OTR (One Time Registration) पोर्टल पर जाकर अपना OTR नंबर बनाएं. बिना OTR के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
  • स्टेप 2: OTR नंबर से लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सावधानीपूर्वक भरें.
  • स्टेप 3: आवेदन के दौरान अपनी पसंद के पदों की प्राथमिकता (Preference) चुनें और मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें.
  • स्टेप 4: अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन जमा करें.
  • स्टेप 5: सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें. अगर कोई गलती हो तो उसे आवेदन सबमिट करने से पहले सुधार लें.
  • स्टेप 6: आखिर में आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें.

जरूरी लिंक-

OTR के लिए यहां क्लिक करें- Link

---विज्ञापन---

नोटिफिकेशन- Link हिंदी Link

मुख्य निष्कर्ष:- UPPSC PCS 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन से पहले OTR अनिवार्य है, जबकि चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका,

First published on: Jun 26, 2026 04:42 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola