8th Pay Commission Latest update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. लगभग दो हफ्ते की चुप्पी के बाद, जिसने लाखों सरकारी कर्मचारियों के मन में चिंता बढ़ा दी थी, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने अपनी परामर्श प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है. आयोग ने दिल्ली में होने वाली बैठकों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि अब नए वेतन आयोग की सिफारिशों पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है.

7 और 10 अगस्त को होंगी अहम बैठकें

आयोग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, 7 अगस्त और 10 अगस्त को कर्मचारी संघों और यूनियनों के साथ अहम बातचीत की जाएगी. इससे पहले 23 जुलाई को जारी एक नोटिस में आयोग ने कहा था कि वह दिल्ली में स्थित या पंजीकृत केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों के संघों, फेडरेशनों और यूनियनों से मुलाकात करेगा.

---विज्ञापन---

8th Pay Commision की शर्तों को सरकार की मंजूरी, एक करोड़ एंप्लाइज-पेंशनर्स को फायदा

---विज्ञापन---

आयोग ने उन हितधारकों को भी मौका दिया है जिन्होंने अपने ज्ञापन तो जमा कर दिए थे, लेकिन अब तक बातचीत नहीं कर पाए थे. ऐसे संगठन आयोग के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 31 जुलाई तक मिलने का समय मांग सकते थे. बैठकों के समय और जगह की जानकारी अलग से दी जाएगी. साथ ही, आयोग ने यह भी साफ किया है कि आने वाले महीनों में दिल्ली के अलावा देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी इस तरह की बैठकें जारी रहेंगी.

---विज्ञापन---

कर्मचारियों की चिंता हुई दूर

इस महीने की शुरुआत में कोलकाता में हुई बैठकों के बाद काम की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई थी. इससे कई कर्मचारी संगठनों ने आशंका जताई थी कि कहीं आयोग की रिपोर्ट आने में देरी न हो जाए. लेकिन अब नए शेड्यूल के आने से कर्मचारियों का डर खत्म हो गया है.

---विज्ञापन---

अखिल भारतीय एनपीएस कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सरकारी कर्मचारी परिसंघ के अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल ने आयोग के इस कदम का स्वागत किया है. बैठकों का दौर फिर शुरू होने से लाखों कर्मचारियों को उम्मीद जगी है कि 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी.

---विज्ञापन---

8th Pay Commision: 8वें वेतन आयोग में 7वें की तुलना में कम बढ़ सकती है सैलरी, जानें क्यों?