राजस्थान का गालीबाज मंत्री! युवक ने खुद को 'साहब' बोला तो मंत्री ने 2 मिनट में दी 25 गालियां, जानें पूरा मामला
Edited By Nirmal Pareek

मंत्री गोविंदराम मेघवाल
Edited By Nirmal Pareek

मंत्री गोविंदराम मेघवाल
बीकानेर: राजस्थान सरकार में आपदा राहत मंत्री गोविंदराम मेघवाल एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं। मेघवाल का एक कथित ऑडियो सामने आया है जिसमें वह फोन पर एक युवक को गालियां दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेघवाल ने युवक को कॉल करने के बाद 2 मिनट में 25 गालियां दे डाली और आगे से सबक सिखाने की धमकी भी दी है।
जानकारी के मुताबिक यह मामला 5 नवंबर का बताया जा रहा है। इसका ऑडियो सोमवार को सामने आया मंत्री से बातचीत के बाद खाजूवाला डीएसपी विनोद कुमार ने युवक को फोन करके चेतावनी दी की आगे से ऐसे कभी फोन मत करना। वहीं जगदीश चौहान ने किस कारण से मंत्री गोविंद मेघवाल को फोन किया था ? क्या काम था? इसका भी ऑडियो में जिक्र नहीं है।
बता दें बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में रहने वाले एक पाक विस्थापित बैंक कर्मी जगदीश चौहान ने मंत्री गोविंद मेघवाल को शनिवार को फोन किया था। युवक के बातचीत के तरीके से मंत्री मेघवाल नाराज हो गए और उसे जमकर गालियां दीं। युवक ने भी आखिर में मंत्री को गाली दी और ऑडियो में मंत्री मेघवाल गुस्से में गालियां देते सुनाई दे रहे हैं।
इसके साथ ही मेघवाल ने ऑडियो के पीछे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और उनके बेटे रवि मेघवाल पर साजिश करने का आरोप लगाया है। बता दें कि मंत्री गोविंद मेघवाल को शनिवार को खाजूवाला इलाके के रहने वाले एक पाक विस्थापित बैंककर्मी जगदीश चौहान ने फोन किया था जिसके बाद बातचीत के दौरान युवक के बोलने के तरीके से मंत्री नाराज हो गए और दोनों के बीच बहस हो गई।
वहीं ये भी बता दें कि कुछ समय पहले भी मेघवाल पर एक व्यक्ति को फोन पर गालियां देने का आरोप लगा था। बीते अगस्त महीने में मंत्री गोविंद मेघवाल को भंवर जयपाल नाम के एक दलित युवक ने बीकानेर से कॉल की थी। उसने मंत्री से कहा कि एक दलित लड़का जालोर में मार दिया गया और आप कुछ बोल नहीं रहे हो। इस पर पहले तो मंत्री ने गालियां दीं। इसके बाद मंत्री बोले कि मेरी किस्मत खराब है कि मैं इस दलित समाज में पैदा हुआ। इसके बाद युवक को शांतिभंग के एक मामले में पुलिस से गिरफ्तार किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: