Health Tips: गर्मियों में गन्ने का जूस पीना सही या नहीं? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन

Health Tips: अगर आप भी गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं, तो आपके लिए ये इसके फायदे के साथ-साथ नुकसान के बारे में भी जानना जरूरी है। आइए जानते है कि इसे लेकर डायटीशियन क्या कहती हैं?

Health Tips

Health Tips

Health Tips: गर्मियों का मौसम लगभग शुरू हो चुका है और इस मौसम में कई लोगों को गन्ने का जूस पीना काफी पसंद होता है। शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए जूस एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। गन्ने का जूस पीने से इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है और तनाव भी कम करते होता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसे पीने के नुकसान भी हो सकते है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर डायटीशियन शिल्पा अरोड़ा क्या कहती है?

विज्ञापन

डायबिटीज का खतरा

डायटीशियन ने बताया है कि 100 मिलीलीटर गन्ने के जूस में 13 से 15 ग्राम शुगर होती है। इसलिए अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में, जिन्हें पहले से डायबिटीज है उनके लिए तो ये काफी खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही इसे पीने से हेल्दी इंसान भी डायबिटीज का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन

शरीर को कितनी शुगर की जरूरत?

वहीं, ICMR (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) के अनुसार एक हेल्दी और व्यक्ति को 24 घंटे में किसी भी कीमत पर 30 ग्राम से ज्यादा शुगर को नहीं लेना चाहिए। वहीं, अगर बात 7 से 10 साल के बच्चों का हो, तो उनके लिए यह मात्रा 24 ग्राम ही तय की गई है।

विज्ञापन

गर्मियों में कैसी होनी चाहिए डाइट?

गर्मियों में आपको चाय-कॉफी और एडेड शुगर वाले फ्रूट जूस से बचना चाहिए। इसकी जगह फल, सब्जियां, नींबू पानी और नारियल पानी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। आईसीएमआर के अनुसार इस मौसम में आपकी डाइट बैलेंस होनी चाहिए, जिसमें कैलोरी से लेकर शुगर सभी चीजें जरूरत के अनुसार शामिल हो।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ