रायपुर: झारखंड में मचे राजनीतिक बवाल के बीच UPA गठबंधन के सभी विधायक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सभी राजधानी के मेयफेयर रिसॉर्ट में ठहरेंगे। सूत्रों की मानें तो रांची एयरपोर्ट में विधायकों के लिए इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

सूचना के मुताबिक शाम 5 बजे तक सभी विधायकों के रायपुर पहुंच सकते हैं। इसे लेकर राजधानी पुलिस ने एयरपोर्ट में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हुए बेरिकेटिंग की है।

विज्ञापन

बता दें कि, झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी पर मंडरा रहे खतरे बाद से सूबे की सियासत में भी खलबली मच गई है। खतरा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है, लेकिन खरीद-फरोख्त की संभावनाओं के बीच विधायकों को एहतियातन रायपुर लाया जा रहा है।

इसलिए छाए कुर्सी पर संकट के बादल

सोरेन के सीएम बने रहने के संशय के पीछे उन पर लगे कथित खदान की लीज अपने नाम करने का आरोप है, जिसे लेकर चुनाव आयोग ने अपना सुझाव राज्यपाल रमेश बैस को दे दिया है। अब राज्यपाल के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। सोरेन की कुर्सी बचेगी या नहीं ये सब राज्यपाल के फैसले पर निर्भर करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ