Viral Video: जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने एक घंटे की देरी से पहुंचाया खाना, आरती की थाली से किया गया स्वागत

Viral video
विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को जोमैटो फूड डिलीवरी एजेंट का आरती की थाली के साथ स्वागत करते देखा जा सकता है। वीडियो को दिल्ली के एक व्यवसायी संजीव त्यागी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि दिल्ली में ट्रैफिक के बावजूद ऑर्डर प्राप्त करना, धन्यवाद जोमैटो। इस इंस्टाग्राम रील को 4.8 मिलियन से अधिक व्यूज और 428k लाइक्स मिल चुके हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आदमी अपने दरवाजे पर Zomato के डिलीवरी एजेंट के आने का इंतजार कर रहा है। जैसे ही डिलीवरी एजेंट उसे अपना ऑर्डर देता है, वह आदमी गाना गाने लगता है। इसके बाद डिलीवरी बॉय मुस्कुराता है और अपना हेलमेट उतार देता है।

Advertisment

इसके बाद फूड का इंतजार कर रहा कस्टमर आरती की थाली से डिलीवरी ब्वॉय का स्वागत करता है और उसे तिलक लगाता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कस्टमर के इस व्यवहार को बेहद शानदार बताया है। एक यूजर ने लिखा कि यह व्यवहार उन लोगों से बहुत बेहतर है जो सिर्फ गाली देना और अपमान करना जानते हैं।

बता दें कि त्योहारी सीजन और बारिश के चलते इन दिनों सड़कों पर काफी जाम लग रहा है। कई लोग घंटों ट्राफिक में फंसे रहते हैं। इस दौरान ऑफिस आने-जाने वालों, स्कूल आने जाने वालों बच्चों समेत डिलीवरी एजेंट्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ