नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर नए-नए रिकॉर्ड बना रही हैं। वह सोमवार को 150 टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे वुमंस टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की एंट्री करवाकर हरमनप्रीत एक और कीर्तिमान गढ़ने के कगार पर खड़ी हैं। हालांकि इस सबके बावजूद टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक कमी ढूंढ़ी है। युवी ने हरमनप्रीत के लिए एक अनोखी मुहिम भी शुरू की है।

विज्ञापन

गूगल सर्च करने पर नहीं दिखतीं कप्तान हरमनप्रीत कौर

दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दिखाया गया है कि जब गूगल पर ‘इंडियन क्रिकेट टीम कैप्टन’ शब्द सर्च किया जाता है तो उसमें हरमनप्रीत कौर नहीं दिखतीं। सर्च रिजल्ट केवल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के नाम को शो करता है।

विज्ञापन

इस समस्या को ढूंढ़कर युवी ने ट्वीट कर कहा- “अगर हमने यह समस्या पैदा की है, तो हमारे पास इसे ठीक करने की ताकत भी है। आइए इसे महिला क्रिकेट के लिए करते हैं! इस हैशटैग का उपयोग करें: #IndianCricketTeamCaptainHarmanpreetKaur #Twitter #Quora #LinkedIn और #Reddit पर इस शब्द का प्रसार कर फर्क पैदा करें! ”

विज्ञापन

विज्ञापन

सुरेश रैना ने भी शेयर किया वीडियो

पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी इसी वीडियो को शेयर किया है। भारत ने सोमवार को डकवर्थ-लुईस के तहत आयरलैंड पर पांच रन की जीत के बाद इस मार्की इवेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि इस बीच, हरमनप्रीत ने स्वीकार किया है कि स्ट्राइक रोटेट करना भारत के लिए चिंताजनक संकेत है। कौर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘डॉट गेंदें ऐसी चीज हैं जो हमें पहले से ही परेशान कर रही हैं।’ “अगले गेम में हम उस क्षेत्र में भी कुछ सुधार देखना पसंद करेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ, हमने बहुत सी डॉट गेंदें खेलीं। इस तरह की चीजें हम पहले ही टीम मीटिंग में चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ