---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम स्टार ने पोस्ट की फोटो तो पहुंच गए बंदूकधारी, फायरिंग का लाइव वीडियो वायरल

Landy Parraga Goyburo Attack : सोशल मीडिया स्टार लैंडी पारागा गोयबुरो की गोली मारकर हत्या करने का वीडियो वायरल हो रहा है। क्या इंस्टाग्राम पर पोस्ट के दौरान हुई एक गलती से हत्या की घटना को अंजाम दी गई?

Landy Parraga Goyburo Attack :  इक्वाडोर की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी क्वीन लैंडी पारागा गोयबुरो की दिनदहाड़े एक रेस्तरां में हत्या कर दी गई। हत्या का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इन्फ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उसने जिक्र किया वह कहां खाना खा रही है। इसके बाद उसे गोली मार दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, लैंडी पारागा गोयबुरो नाम की इस इन्फ्लुएंसर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रेस्टोरेंट में खाना खाने की फोटो शेयर की थी। इसी के जरिए उनके हत्यारों को सुराग मिल गया था और वह रेस्टोरेंट में पहुंच गए। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लैंडी पारागा किसी के साथ बात कर रही थीं, तभी उन पर हमला हुआ।

---विज्ञापन---

लैंडी पारागा गोयबुरो की मौत का वीडियो वायरल

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रेस्टोरेंट में गोलीबारी करनी वाले लोग दाखिल होते हैं, इस दौरान लैंडी पारागा खड़ी होकर किसी के साथ बात कर रही थी। हमलावर उसके पास पहुंचते हैं और दोनों पर फायरिंग कर देते हैं। एक के बाद एक कई गोली लगने के बाद लैंडी पारागा की मौत हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LANDY PARRAGA (@landyparraga.ec)

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LANDY PARRAGA (@landyparraga.ec)

पुलिस 23 साल की फेमस इन्फ्लुएंसर की हत्या की जांच कर रही है हालांकि चर्चा हो रही है कि हमला एक ड्रग माफिया के आदेश पर हुआ है, जिसका लैंडी पारागा के साथ कथित तौर पर संबंध था। साल 2023 में एक ड्रग तस्कर के साथ रिश्ते को लेकर यह चर्चाओं में आई थी और खूब विवाद हुआ था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : सैकड़ों यात्रियों की जान ले सकती थी स्टेशन मास्टर की ये गलती, सिग्नल न मिलने से…

गोयबुरो ने 2022 मिस ​​इक्वाडोर प्रतियोगिता में लॉस रियोस प्रांत का प्रतिनिधित्व किया। सोशल मीडिया पर लैंडी पारागा गोयबुरो को दस लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: May 05, 2024 04:50 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola