---विज्ञापन---

डेढ़ साल के बच्चे ने पेंटिंग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिली सबसे छोटे कलाकार की उपाधि

Unique Guinness World Record : गिनीज वर्ड रिकॉर्ड ने एक बच्चे को सबसे छोटे कलाकार की उपाधि दी है। हैरानी की बात ये है कि बच्चे की उम्र अभी दो साल भी नहीं है। इस बच्चे का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं।

---विज्ञापन---

Unique Guinness World Record : दो साल की उम्र भी पूरी नहीं हुई कि बच्चा दुनिया का सबसे छोटा कलाकार बन गया और अपने नाम एक रिकॉर्ड हासिल कर लिया। 1 वर्ष और 152 दिन की छोटी सी उम्र में, बच्चे ने ना सिर्फ पेंटिंग बनाई बल्कि इसे बेचकर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। इस बच्चे की उपलब्धि जानकर लोगों को हैरानी हो रही है।

दरअसल घाना के रहने वाले एक शख्स को गिनीज वर्ड रिकॉर्ड ने सबसे छोटे कलाकार की उपाधि दी है।  घाना के कलाकार ऐस-लियाम नाना सैम अंकराह का नाम दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष कलाकार के तौर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR ) दर्ज हुआ है। हैरानी की बात ये है कि इस बच्चे की उम्र महज 1 वर्ष और 152 दिन की है। इस बच्चे ने ना सिर्फ पेंटिंग बनाई बल्कि इसे बेचने में भी सफलता प्राप्त की है।

---विज्ञापन---

बच्चे की मां ने बताया कि ऐस-लियाम जब छः महीने का था, तभी से ही चित्रकला के प्रति आकर्षित होता था। धीरे-धीरे उसकी दिलचस्पी बढ़ती चली गई। उन्होंने बताया कि शुरुआत में काम करते वक्त उसे थोडा व्यस्त रखने के लिए कुछ रंगों के साथ उसे खेलने देती थी, एक दिन उसने कुछ ऐसा बनाया जो दिखने में प्यारा लगा, वो इसकी पहली पेंटिंग थी।


ऐस-लियाम ना सिर्फ घाना में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया का भी ध्यान आकर्षित किया है। इसके साथ ही घाना की प्रथम महिला तक भी ऐस लियाम के चर्चा पहुंच गई है। हाल ही इमें ऐस-लियाम की बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई थी। दस पेंटिंग्स को यहां लगाया था, जिसमें से 9 पेंटिंग्स को लोगों को खरीद लिया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : समंदर किनारे बच्चों की एक गलती पर मां-बाप को चुकाने पड़े 7 लाख रुपये, क्यों लगा जुर्माना?

वहीं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, ऐस-लियाम को दुनिया के सबसे कम उम्र के कलाकार (पुरुष) के रिकॉर्ड को मंजूरी मिलने के बाद उन्हें ऐसे माहौल में रखने के अवसरों की तलाश की जा रही है, जहां उनकी इस प्रतिभा को बचाया और बढ़ाया जा सके। बच्चे का परिवार मदद की तलाश कर रहा है और साथ में वह बच्चे की पेंटिंग बेचकर उसके पालन पोषण की कोशिश कर रहा है।

First published on: May 24, 2024 08:26 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola