किसी कंपनी या स्थान पर अगर कर्मचारी अच्छे हों तो काम भी अच्छा होता है और खुशनुमा माहौल रहता है लेकिन टेंशन वाले माहौल में काम करना नुकसानदायक साबित होता है। एक महिला के सहकर्मचारियों ने जब हद से ज्यादा परेशान किया तो उसने नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद कंपनी ने ऐसा बदला लिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
एक महिला के पोस्ट को रेडिट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। महिला ने रेडिट पर पोस्ट लिखकर बताया था कि उसके साथ कर्मचारियों ने कैसा व्यवहार किया और उसने बदला लेने के लिए क्या किया। महिला ने बताया कि वह पुरुष कर्मचारियों के बीच अकेली महिला था। उसका किसी के प्रति व्यवहार गलत नहीं था लेकिन फिर अन्य भी कर्मचारी उसके साथ बुरा व्यवहार करते थे।
महिला ने बताया कि कर्मचारियों के व्यवहार से वह बेहद आहत हो गई। एक दिन वह घर आई और फिर उसने सोचा कि अब वह काम पर नहीं जाएगी। अगले दिन जब वह नहीं गई तो कई सहकर्मियों ने कॉल कर पूछने की कोशिश की लेकिन महिला के किसी कॉल का जवाब नहीं दिया। महिला का कहना है कि वह स्ट्रेस में थी, वह और स्ट्रेस नहीं लेना चाहती थी।
कंपनी से महिला ने लिया बदला
महिला ने बताया कि जॉब छोड़ने के एक हफ्ते बाद मुझे पता चला कि मैं अभी भी मैनेजर के अकाउंट से जुड़ी हुई हूं। मैंने इसके बाद एक नकली आईडी बनाई और फिर सभी के पासवर्ड को बदल दिया। इस अकाउंट में रेस्टोरेंट के मेन्यू, ऑर्डर डिटेल्स और अन्य कर्मचारियों की जानकारी थी।
पासवर्ड बदले जाने के कई दिन बाद तक महिला के पास कोई कॉल नहीं आई। महिला ने आगे लिखा कि किसी ने मुझे पर शक किया या नहीं, मुझे पता ही नहीं चला। उसने कहा कि मैंने जो किया, हो सकता है कि वह एक छोटी और बचपने वाली हरकत हो लेकिन मेरे साथ जो व्यवहार हुआ वह मैं ही जानती हूं और इसमें पूरी टीम शामिल हुई थी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines