Viral Reel : रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या नहीं कर रहे हैं, कोई बुजुर्ग दादा-दादी का इस्तेमाल कर रहा है तो कोई बच्चों के साथ रील बना रहा है। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो रील बनाने के दौरान दूसरों या अपनों की सुरक्षा का भी ख्याल नहीं रखते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सिगरेट पीते हुए बच्चे को गोद में लेकर रील बना रही है। वीडियो देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
एक हाथ में सिगरेट, मुंह में धुआं और गोद में बच्चा
वीडियो की शुरुआत में ही महिला के मुंह से धुआं निकलता दिखाई दे रहा है, उसके एक हाथ में सिगरेट है और दूसरे हाथ से बच्चे को पकड़ी हुई है। एक छोटे बच्चे के सामने धूम्रपान कर रील बनाता देख महिला पर सोशल मीडिया यूजर्स बुरी तरह बिफर पड़े हैं और जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्चा अपनी आंखों को बंद करने की कोशिश कर रहा है और बीच में खांस रहा है। ऐसे में लोग यही कयास लगा रहे हैं कि सिगरेट के धुएं की वजह से ही बच्चे को तकलीफ हुई और इसीलिए उसे खांसी आई। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आजकल लाइक के लिए लोग कुछ भी कर रहे हैं और ये सब नॉर्मल सा हो गया है। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि वह समय आ गया है जब रील पर भी बैन लगा दिया जाए। कूल दिखने और लाइक्स पाने का लालच में इंसान पागल होता जा रहा है। एक ने लिखा कि लोगों के बीच डर और भय पैदा करने के लिए इस महिला पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे लोग बच्चों के साथ इस तरह की रील बनाने से पहले सोचें।
यह भी पढ़ें : बंदर खा गए 35 लाख की चीनी! यूपी से सामने आया अजीबो-गरीब मामला
एक ने लिखा कि सोशल मीडिया पर रील्स बनाने को लेकर सरकार को कुछ कानून बनाना चाहिए। एक ने लिखा कि ये लड़कियां रील बनाने को लेकर कितनी पागल हो गईं हैं, इन्हें अपने ही बच्चों से कोई मतलब नहीं रह गया है। वहीं एक ने लिखा कि इंस्टाग्राम की तरफ से भी इस तरह की रील बनाने वालों के अकाउंट पर एक्शन लेना चाहिए।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
20 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines