---विज्ञापन---

दिल्ली मेट्रो में दिखा आंटी का देसी अंदाज, वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो में मारपीट या लड़ाई झगड़े दिखाई देते हैं, इस वक्त दो महिलाओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका देसी अंदाज देखने को मिल रहा है।

---विज्ञापन---

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में लड़ाई- झगड़े होते रहते हैं, कई बार यात्रियों के बीच मारपीट हो चुकी है। इतना ही नहीं, रील बनाने को लेकर खूब बवाल हो चुका है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ना तो मारपीट हो रही है और ना ही कोई विवाद हो रहा है।

मेट्रो में महिलाओं का देसी अंदाज 

वीडियो में दो महिलाएं मेट्रो में यात्रा करती दिखाई दे रही हैं। दोनों महिलाएं आरक्षित सीट पर बैठी हैं। एक महिला अपने चप्पल को निकालकर पैर सीट पर रखकर बैठी हुई है, जबकि दूसरी महिला, पहली महिला की तरफ मुंह करके बैठी हुई है। वीडियो में दोनों समोसा खाती दिखाई दे रही हैं।

---विज्ञापन---

वैसे तो मेट्रो में खाना पीना मना है लेकिन इन दोनों महिलाओं की मासूमियत देखकर सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक दस लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 37 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Rahul 🤴 king (@rr.rahul9917)

---विज्ञापन---

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि ये गांव के लोग तो खाना ही खा रहे हैं और शहर वाले तो नंगा नाच करते फिरते हैं। फर्क साफ है। एक ने लिखा कि कम से कम ये एक दूसरे को पीट तो नहीं रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये दोनों समोसा खा रही हैं, इसमें कुछ गलत तो नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि गांव के लोग इतने भोले हैं कि पैर चप्पल उतारकर पैर ऊपर करके खा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कर्मचारी हैं या गुंडे? ट्रेन स्टाफ ने यात्री को प्लेटफॉर्म पर बेल्ट से पीटा, गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

एक अन्य ने लिखा कि महिला को पैर ऊपर करके बैठना था तो उसने अपने चप्पल निकाल लिए, यही अगर कोई शहर का होता तो जूते के साथ ही बैठता। एक अन्य ने लिखा कि पहले के लोगों की बात ही अलग है। एक ने लिखा कि आंटी नियम तो तोड़ रही हैं लेकिन वाकई वीडियो देखकर दिल खुश हो गया।

First published on: May 29, 2024 08:36 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola