Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाओं को बेंगलुरु में ऑटो रिक्शा ड्राइवर से किराए के लिए बहस करते हुए देखा जा सकता है। इसका कारण हिंदी बनाम कन्नड़ की लड़ाई है, जो लंबे समय से चली आ रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में दो महिलाओं को बेंगलुरु में ऑटो रिक्शा से सवारी के लिए पूछने और हिंदी या कन्नड़ बोलने के आधार पर किराया जांचने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में दो कंटेंट क्रिएटर कई ऑटो रिक्शा से जाने-माने डेस्टिनेशन के किराए के बारे में पूछती हैं, जिस पर उन्हें अजीबोगरीब जवाब मिलता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्यों वायरल हो रहा वीडियो?
वीडियो में आप दो महिलाओं को देख सकते हैं, जिसमें से एक हिन्दी और दूसरी कन्नड़ भाषा में बात कर सकती है। ये वीडियो एक सोशल एक्सपेरिमेंट था, जिसमें ये दोनों लड़कियां ऑटो ड्राइवर से जाने-माने डेस्टिनेशन के किराए के बारे में पूछती हैं। जहां एक तरफ हिन्दी बोलने वाली लड़की को परेशानी होती है, वहीं कन्नड़ भाषा में बात करने वाली लड़की के लिए चीजे आसान होती है।
यहां तक कि एक ड्राइवर ने हिंदी बोलने वाली महिला को HSR लेआउट ले जाने से तुरंत मना कर दिया, लेकिन जब कन्नड़ बोलने वाली महिला ने पूछा तो वह उसी सवारी के लिए तैयार हो गया। इसके बाद में इंदिरा नगर की सवारी के लिए एक ऑटो ड्राइवर ने पहले हिंदी बोलने वाली महिला से 300 रुपये मांगे, लेकिन जब एक यात्री ने कन्नड़ में पूछा तो उसने किराया घटाकर 200 रुपये कर दिया।
यहां तक कि ड्राइवर ने हिंदी बोलने वाली महिला को नजर अंदाज कर दिया, जबकि उसकी दोस्त जो कन्नड़ में बात कर रही थी , उसकी बात मान गया। हालांकि कुछ ड्राइवर निष्पक्ष भी रहे। एक ड्राइवर ने दोनों महिलाओं को 200 रुपये में कोरमंगला तक की सवारी का विकल्प दिया।
कमेंट में आए रिएक्शन
इस वीडियो को देखकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। इस वीडियो को जिनल मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया और यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो पर 1.5 लाख से ज्यादा लाइक्स और 54 लाख व्यूज हैं। इसके अलावा इस वीडियो पर कमेंट भी किए गए है। एक यूजर ने कमेंट किया कि यही कारण है कि वे बिजनेस से बाहर हो रहे हैं और रैपिडो उनको टेकओवर कर रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि मूर्खता और भेदभाव की असली पराकाष्ठा यहीं होती है।
यह भी पढ़ें – मिल गया आदमियों का ‘उर्फी जावेद’! मछली से बना ली पूरी ड्रेस, वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines