मिल गया आदमियों का 'उर्फी जावेद'! मछली से बना ली पूरी ड्रेस, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने मछलियों से बनी ड्रेस पहने हुए है। इसको देखकर ‘उर्फी जावेद’ की याद आती है, जो अपने कपड़ों के कारण चर्चा में रहती हैं।

Instagram post

Instagram post

वीडियो में क्या है खास

सोशल मीडिया पर अपने अजीबोगरीब फैशन के कारण फेमस नेनवथ थारुन एक इन्फ्लुएंसर है, जिन्होंने हाल ही में एक रील शेयर की है, जिसमें पूरी तरह से मछली से बनी एक यूनिक ‘ड्रेस’ पहनी है, बता दें कि ये असली मछलियां है। वीडियो में थारुन को दर्जनों मछलियां को पहने हुए देखा जा सकता है, जो ड्रेस जैसी दिखती हैं। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि थारुन ने  मछली से बनी एक स्लीवलेस ड्रेस खुद ही तैयार की है,  जिसमें उनके कंधों पर मछली की पट्टियां थीं और जो उनके शरीर को ढक रही थीं। यह पूरी तरह से मछली से बनी ड्रेस है, जिसमें किसी कपड़े का उपयोग नहीं किया गया है। इस वीडियो में इन्फ्लुएंसर ने एक बैग ले रखा है, जो एक हैंड पर्स या क्लच जैसा दिखता है और मजे की बात यह है कि  ये भी  मछली से बना हुआ है। यहां हम आपके लिए वीडियो शेयर कर रहे हैं।

आदमियों का उर्फी जावेद

इंस्टाग्राम पर थारुन ने अपने इस वीडियो को ‘लेटेस्ट फैशन  कैप्शन के साथ शेयर किया था।  थारुन का फैशन सेंस हमें उर्फी जावेद की याद दिलाता है, जो सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी फैशन के लिए जानी जाती हैं।  इस पोस्ट पर 762000 व्यूज और 16000 से ज्यादा लाइक्स हैं। इसके साथ ही इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने बहुत ही फनी कमेंट किए है। एक यूजर ने कहा कि अच्छा विचार है लेकिन बहुत सारी मछलियां हैं। वही दूसरे ने उन्हें मच्छरों से अपनी अगली ड्रेस बनाने के लिए कहा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ