Video: पाठ के बीच महिलाओं में हुई 'कुश्ती', छुड़ाने में छूट गए लोगों के पसीने

Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाओं के बीच मारपीट हो रही है, मारपीट छुड़ाने पहुंचे लोगों की हालत खराब हो गई। बताया गया कि दोनों एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थीं।

Viral Video Sulatanpur

Viral Video : मारपीट, लड़ाई-झगड़े और कहासुनी के कई वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन पूजा-पाठ के दौरान दो महिलाओं के बीच लड़ाई शायद ही कभी देखी हो। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का बताया जा रहा है, जहां दो महिलाओं के बीच ऐसी मारपीट हुई कि छुड़ाने वालों के पसीने छूट गए।

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कहासुनी के बाद दोनों महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद दोनों एक दूसरे के बालों को पकड़कर खींचती दिखाई दीं। दोनों जमीन पर लेट गई एक दूसरे पर थप्पड़ बरसाने लगीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस मारपीट का एक शख्स वीडियो बना रहा है और साथ ही लड़ाई ना करने के लिए भी कह रहा है।

विज्ञापन

मारपीट के कुछ देर बाद वहां कुछ अन्य लोग पहुंचे, जिन्होंने दोनों को अलग करने की कोशिश की लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों एक दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थीं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलायें रामचरितमानस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि पीछे रामचरितमानस का पाठ चल रहा है और ये दोनों महाभारत कर रही हैं। एक अन्य ने लिखा कि लोग बेकार में ओलंपिक देखते हैं, हमारे यहां कि ये देसी कुस्ती ही मस्त है। एक ने लिखा कि रामचरितमानस के बीच रामलीला क्यों चल रही हैं? एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि लोग चाहते थे कि दोनों अलग हों। वीडियो बनाने वाले को पहले पीटना चाहिए था।

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि इतनी बड़ी हो गईं लेकिन लड़ाई करने में इन्हें शर्म नहीं आ रही हैं। एक ने लिखा कि भाई पूजा पाठ में शामिल होने के लिए गईं थीं कि कम से कम उसका ख्याल रखना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा कि आजकल लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है, हंसी मजाक अपनी जगह है लेकिन लोगों ने अपना धैर्य एकदम खो दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ