हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कॉर्पोरेट जॉब से चिढ़ी महिला, सोशल मीडिया पर लिख दिया ऐसा पोस्ट, खूब हो रहा वायरल

Viral Post :लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिखकर बताया गया कि किस तरह कॉर्पोरेट नौकरी में काम करने के दौरान उसे 12 घंटे तक काम करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Viral Post : ई लोग अपने ऑफिस के वर्क कल्चर से कद्र परेशान हो जाते हैं कि सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हैं। एक लड़की को जब ऑफिस में 12 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा तो उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि मैं तो जैसे मरी हुई कठपुतली हो गई हूं। महिला का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

@yourfavish नाम की लड़की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि उसे ऑफिस में घंटों काम करने के लिए मजबूर किया गया। उसने लिखा कि कॉर्पोरेट कंपनी में सचमुच एक दिन में मेरे 12 घंटे काम करवाया जा रहा है, इसमें यात्रा करना भी शामिल है। मैं तो घर पहुंचते ही सो जाती हूं। ये डरावना है क्योंकि यह कंपनी को फायदा पहुंचता है लेकिन मैं एक मरी कठपुतली की तरह हो गई हूं जिसके पास कोई शौक या आत्म-प्रेम है ही नहीं।

लड़की का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को तीन लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर सहमति जताई तो कुछ का कहना है कि इसे शोषण कहते हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सिर्फ नौकरी करके आजाद होना बड़ा मुश्किल है। एक ने लिखा कि ये बड़ा हो टॉक्सिक माहौल होता है। शौक रखने वाले लोग भी धीरे-धीरे कॉरपोरेट के चक्र में फंस जाते हैं और वह उन सभी चीजों से दूर हो जाते हैं, जिन्हें वो पसंद करते हैं। ये किसी नशे की लत की तरह है।

यह भी पढ़ें : सो रहे शख्स की पैंट में घुस गया खतरनाक कोबरा, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ

एक सोशल मीडिया यूजर ने सलाह दी कि इसकी शिकायत HR से कर देनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि हमारे देश में शोषण करने वालों की कोई कमी नहीं है। कमजोरी पता चलते ही आपका शोषण शुरू कर दिया जाता है। एक ने लिखा कि मैं तो इस तरह की जिंदगी के बारे में कल्पना नहीं कर सकती। मलतब पूरी जिंदगी बर्बाद कर देंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें