सो रहे शख्स की पैंट में घुस गया खतरनाक कोबरा, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ

Snake Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स की पैंट में एक सांप घुसता दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखिए कि कैसे सांप का रेस्क्यू किया गया।

Snake

Snake Viral Video : सांप ऐसा जानवर है, जिनके करीब कोई नहीं जाना चाहता है। सांप के काटने से कुछ ही घंटों में मौत हो सकती है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक सांप सो रहे शख्स की शॉर्ट्स में घुस गया

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, घटना भारत में नहीं बल्कि थाईलैंड के रेयॉन्ग में हुई। घटना उस वक्त हुई जब शख्स रात में सिर्फ अंडरवियर पहनकर सो रहा था। अचानक उसे अपने अंडरवियर के अंदर कुछ हलचल महसूस हुई। उसे लगा कि कोई शरारत कर रहा है लेकिन कुछ ही देर बाद उसे एहसास हुआ कि पैंट में सांप घुस गया है।

विज्ञापन

इसके बाद शख्स ने हिम्मत दिखाई और धीरे से अपने दोस्त को इसकी जानकारी दी। दोस्त ने जब चेक किया तो पता चला कि सांप सच में घुसा हुआ है। दोस्त ने शख्स को ना हिलने की चेतावनी दी। जिस शख्स के शॉर्ट्स में सांप घुसा था, वो एकदम शांत होकर लेटा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FOLKMEDIA ALTERNATIVE (@unikinfold)

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सांप को शॉर्ट से बाहर निकालते देखा जा सकता है। पता चला कि जो सांप घुसा था वो एक खतरनाक कोबरा सांप था। सांप को रेक्स्यू करने के बाद उसे एक बैग में रखकर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर तीस लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने टिप्पणी की है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस शख्स की हिम्मत की सराहना की जानी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि इतनी डरावनी स्थिति के बाद भी ये शख्स शांति से लेटा रहा, ये बहुत बड़ी बात है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ