Zepto ने महिला को भेजा गर्भनिरोधक गोली का नोटिफिकेशन, इंटरनेट पर भड़के लोग

Woman Gets I-Pill Notification From Zepto: महिला ने इस मैसेज का स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट LinkedIn पर शेयर किया।

Zepto send Woman I-Pill Notification. Zepto, Internet, social media, LinkedIn
विज्ञापन

Woman Gets ‘Miss You, Says I-Pill’ Notification From Zepto: ऑनलाइन किराना डिलीवरी ऐप जेप्टो ने एक महिला को गर्भनिरोधक गोली का नोटिफिकेशन भेज दिया। जबकि उसने कभी ऐप से इन गोलियों को ऑर्डर नहीं किया था। बता दें जेप्टो 10 मिनट के अंदर किराने का सामान पहुंचाने का दावा करता है।

दरअसल, महिला ने इस मैसेज का स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट LinkedIn पर शेयर किया। महिला का नाम पल्लवी पारिक है, उनके पास आए मैसेज में लिखा था “I miss you, Pallavi. Says i-Pill emergency contraceptive pill,” महिला ने लिंक्डइन पर लिखा कि जेप्टो आप ऐसा संदेश कैसे भेज सकते हैं? जबकि मैंने आपसे कभी ऐसी गोलियां नहीं मंगवाई। क्या चाहते हैं कि मैं I-Pil लूं।

Advertisment

मैसेज प्रचार का बेहद घटिया तरीका

पल्लवी ने अपने पोस्ट में कहा कि सबसे पहले, मैंने आपसे कभी भी ऐसी गोली का ऑर्डर नहीं किया है। अगर मैंने ऐसा किया भी है, तो आपको यह एहसास होना चाहिए कि यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे मुझे याद करने के बताया जाना चाहिए या मुझे इसे याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैसेजिंग तभी ठीक है जब वह संवेदनशील, हास्यप्रद या तार्किक हो। जब ये लिमिट क्रॉस कर जाती हैं तो ये सूचनाएं भड़कीली और घटिया हो जाती हैं। और गर्भनिरोधक गोली का मैसेज तो बहुत ज्यादा बेकार है।

विज्ञापन

यूजर बोले-जेप्टो का पब्लिसिटी स्टंट 

पल्लवी की पोस्ट पर लोगों ने कमेंट किए। एक यूजर्स ने कहा कि ये सब जेप्टो का पब्लिसिटी स्टंट हैं ताकि आप उस पर कमेंट करें। एक अन्य यूजर कहा कि मार्केटिंग टीम इसी तरह काम करती है। एक यूजर ने कहा कि जेप्टो मैं आपके ऐप पर ताजा सामान लेने आता हूं। ऐसी इमरजेंसी यूज की गोलियां नहीं।

विज्ञापन

जेप्टो ने अपने जवाब में जताया खेद

वहीं, पल्लवी की पोस्ट पर जवाब देते हुए जेप्टो ने अपनी पोस्ट पर खेद जताया है। जेप्टो की तरफ से इस सब पर माफी मांगते हुए कहा गया कि हम ये स्वीकार करते हैं कि हमसे गलती हुई है। हम समझते हैं कि यह आपके लिए कितना विचारहीन और नुकसानदाय था।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ