मेट्रो स्टेशन के टॉयलेट यूज करने पर भरवाई जा रही स्लिप, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

दिल्ली मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 60 रुपये है। यहां अलग-अलग स्टेशनों से प्रवेश और निकास के लिए अधिकतम समय 170 मिनट है।

Delhi Metro timing on Diwali

Delhi Metro

Mumbai man says he was given ‘toilet pass’ on Metro station: मेट्रो स्टेशनों पर टॉयलेट यूज करने पर एक स्लिप भरवाई जा रही है। एक यात्री ने इस स्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर शेयर किया है, जिसके बाद यात्रियों के बीच एक नई बहस छिड़ गई है। ताज्जुब की बात ये है कि इस टॉयलेट पास या स्लिप में यात्री का नाम, फोन नंबर, साइन, डेट, टिकट का टोकन नंबर समेत अन्य डिटेल मांगी गई है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं मुंबई मेट्रो की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जिस यात्री ने ये पोस्ट Reddit पर शेयर की उसने लिखा कि मैं डीएन नगर मेट्रो स्टेशन पर घाटकोपर की तरफ से गया। जब मैं यहां स्टेशन पर टॉयलेट जाने लगा तो मुझे एक टॉयलेट पास भरने के लिए दिया गया। उन्होंने आगे सवाल करते हुए कहा कि केवल टॉयलेट जाने के लिए आखिर किसी को इतनी डिटेल क्यों चाहिए?

विज्ञापन

हर बार टॉयलेट जाने पर स्लिप दी गई

यात्री ने आगे बताया कि वह घाटकोपर स्टेशन पर दोबारा टॉयलेट गया तो उसे फिर से ये स्लिप भरने के लिए दी गई। उसने कहा कि इस स्लिप के पैसे तो नहीं लिए गए लेकिन बार-बार स्लिप भरना कुछ अटपटा सा लगा। इसके बाद उन्हें वापसी में लौटते हुए अंधेरी स्टेशन पर भी टॉयलेट पास दिया गया। हालांकि इस बारे में अभी तक मुंबई मेट्रो ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

विज्ञापन

दिल्ली में फिलहाल टॉयलेट के लिए स्लिप नहीं

बता दें दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर स्थित टॉयलेट यूज करने पर फिलहाल कोई स्लिप नहीं दी जाती है। यहां कई स्टेशनों पर निशुल्क टॉयलेट की भी सुविधा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 60 रुपये है। यहां अलग-अलग स्टेशनों से प्रवेश और निकास के लिए अधिकतम समय 170 मिनट है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ