पहले चुराई कार फिर चिपकाए तीन पोस्टर, लिखा- Sorry; हैरान रह गई पुलिस
Rajasthan News : राजस्थान में चोरी की एक कार बरामद हुई, उस पर लिखे नोट को पढ़कर हर कोई हैरान है। कार चुराने के बाद चोर ने लिखा है कि सॉरी!
Edited By Avinash Tiwari

Edited By Avinash Tiwari

Rajasthan News : चोरी के कई अजीब मामले सामने आ चुके हैं। कभी चोर चोरी करने के लिए घर में घुसे और वहीं सो गए। कई बार तो चोर चोरी के दौरान शराब पीकर नशे में टल्ली हो गए और पकड़े गए। इसी बीच राजस्थान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लावारिस कार मिली, जिस पर तीन अजीब पोस्टर चिपकाए हुए थे। मामला कार चोरी से जुड़ा हुआ है।
राजस्थान के बीकानेर के नापासर कस्बे में एक अजीब घटना हुई। पुलिस को एक लावारिस स्कॉर्पियो कार मिली, जिसकी नंबर प्लेट गायब थी। इस कार पर तीन पोस्टर चिपके हुए थे। इन्हीं पोस्टर पर कार के मालिक का सुराग भी लिखा हुआ था। कार बरामद होने के बाद राजस्थान पुलिस ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। जिस तरह कार पर नंबर और मैसेज लिखा हुआ था, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
राजस्थान में बरामद हुई कार पर लिखा हुआ था कि “यह कार दिल्ली के पालम से चुराई गई है। माफ करें।” इसके साथ ही नोट पर कार का नंबर “DL 9 CA Z2937” भी लिखा हुआ था। कार नंबर की वजह से पुलिस को यह पता लगाने में आसानी हुई कि कार कहां की है और किसकी है। एक अन्य नोट पर लिखा हुआ था कि मैं अपने भारत से प्यार करता हूं।
बीकानेर में चोरी की गाड़ी हाईवे पर छोड़ बोला “सॉरी”
अज्ञात चोरों ने दिल्ली से चुराई थी एक स्कॉर्पियो
गाड़ी के शीशे पर कागज़ चिपकाकर लिखा सॉरी
दिल्ली के पालम से चुराई हुई है स्कॉर्पियो गाड़ी pic.twitter.com/y1X9KU1Q8b— Journalist Ashutosh (@Zee1Ashutosh) October 14, 2024
विंडस्क्रीन पर तीसरा नोट लिखा था कि यह कार दिल्ली से चुराई गई है। कृपया पुलिस को फोन करके सूचित करें। दिल्ली पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक पालम कॉलोनी में रहने वाले कार के मालिक तक पहुंची। कार मालिक ने पहले से ही कार के गायब होने की सूचना दर्ज करवाई थी। आशंका जताई जा रही है कि इस कार को चोरी करने के बाद किसी अपराध के लिए इस्तेमाल किया गया होगा।
मामले को लेकर राजस्थान पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस, कार के मालिक के साथ राजस्थान आ रही है। कार को लेकर आगे की जांच दिल्ली पुलिस ही करेगी क्योंकि मामला दिल्ली में ही दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस 450 किमी दूर बीकानेर पहुंच कर कार को अपने कब्जे में ले रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: