Woman Hugged Lion Video: सोशल मीडिया पर अनेकों वीडियो वायरल होते हैं। जंगली जानवरों शेर, चीता, तेंदुआ के साथ भी लोग वीडियो बनाने का मौका नहीं छोड़ते। अपनी जान की परवाह लोग नहीं करते। आपने ऐसे कई वीडियो देखे भी होंगे। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला सफेद शेर को बाड़े में घुसकर गले लगाती दिख रही है। महिला शेर को किस भी करती है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स वीडियो को लेकर हैरानी जता रहे हैं तो कुछ ने चिंता जाहिर की है। शेर को जंगल का राजा कहा जाता है।
वीडियो में दिख रहे दिल छू लेने वाले पल
शेर माहिर शिकारी होते हैं। कुछ लोग तो उनके नाम से ही डर जाते हैं। लेकिन ये वीडियो इस धारणा को पूरी तरह से बदल देने वाला कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वीडियो में महिला और सफेद शेर के दिल छू लेने वाले पल दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो यूएस के फ्लोरिडा के मेलरोज में स्थित एक एनजीओ शैक्षिक वन्यजीव आश्रय सिंगल विजन इंक का है। जिसे पशु देखभालकर्ता सामंथा फेयरक्लोथ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। क्लिप में महिला शेर को भरोसा देते, गले लगाती नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें:Reel के लिए कफन ओढ़कर हाईवे पर लेटा युवक, फेमस होने के लिए किया मरने का नाटक
लोग वीडियो देख मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट के जरिए अपनी चिंता भी जाहिर की है। फेयरक्लोथ ने बायो में खुद को वन्यजीव देखभालकर्ता के तौर पर अपनी पहचान जाहिर की है। जो दुनिया के कई देशों में जानवरों को अभ्यारण प्रदान करने के लिए जानी जाती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई ऐसे वीडियो हैं, जिनमें वो खतरनाक जानवरों को प्यार करते दिख रही हैं। पेशेवर भूमिका के बावजूद शेर के साथ अंतरंगता का यह वीडियो लोगों को चौंका रहा है। इस वीडियो को अभी तक 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। दर्शक इसे सुंदर और डरावना बता रहे हैं। कुछ दर्शक सवाल पूछ रहे हैं कि अगर शेर ने अपना मूड बदल लिया होता तब क्या होता?
यूजर्स पूछ रहे तरह-तरह के सवाल
जॉन हैरिसन नाम का एक यूजर लिखता है कि मैं खतरनाक और शक्तिशाली शिकारी के इतना करीब होने के बारे में सोच भी नहीं सकता। महिला तो बहुत बहादुर है! इसाबेला कोलिन्स नाम के यूजर ने लिखा कि प्यार और देखभाल सभी बाधाओं को मिटा सकती है। यूजर विलियम कार्टर ने लिखा कि यह खतरनाक भी हो सकता है। ये जंगली जानवर हैं, न कि पालतू। हमें जोखिम पता होना चाहिए। आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी डिजिटल क्रिएटर मियां साकिब का ऐसा ही वीडियो सामने आया था। जिसमें वे शेर को दुलारते दिखे थे।
यह भी पढ़ें:Dating App पर ड्रीम गर्ल का मेल वर्जन, 17 युवतियों को झूठे प्यार में फंसाया; जाएगी जेल
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
8 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines