बिस्तर पर बांध पत्नी के प्राइवेट पार्ट में पटाखा फोड़ा, मायके से लौटने से किया था मना

Husband Brutalized Wife : एक महिला के साथ उसके पति ने इतना क्रूर व्यवहार किया कि सुनने वाले सन्न रह गए। मामला कोर्ट पहुंचा तो जज ने उसकी सारी दलीलें खारिज कर दीं और 18 महीने की सजा सुनाते हुए कहा कि जेल से निकलते ही देश छोड़ दें।

Operation thiator
विज्ञापन

Husband Brutalized Wife : पति और पत्नी के बीच खूब तकरार होती है, कई बार ये तकरार बड़े विवाद में बदल जाती है लेकिन छोटे-छोटे विवाद को लेकर अगर कपल एक दूसरे पर जानलेवा हमले करने लगें तो इससे अच्छा दूर होना ही ठीक है। एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, युक्रेन के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी, उसकी हरकत को देखते हुए कोर्ट ने कम से कम 18 साल की सजा सुनाई है।

पत्नी के प्राइवेट पार्ट में फोड़ा पटाखा

Advertisment

36 वर्षीय यूक्रेनी नागरिक ओलेकैंडर एस को पत्नी पर क्रूर हमला करने के मामले में दोषी पाया गया है। कोर्ट ने उसे 18 वर्ष की सजा सुनाई है। उस पर आरोप है कि उसने अलग रह रही पत्नी को बिस्तर से बांध दिया और उसके प्राइवेट पार्ट में पटाखा फोड़ दिया। शख्स ने ऐसा इसलिए क्योंकि पत्नी उसके साथ आने से इनकार कर रही थी।

पटखा फोड़ने से पहले बनाया था शारीरिक संबंध

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी अलग रह रहे थे, दोनों का केस चल रहा था। अलग होने से पहले दोनों की मुलाकात हुई और पति ने अपनी पत्नी को सेक्स के लिए राजी कर लिया लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। पति पर आरोप है कि उसने शारीरिक संबंध बनाने के बाद पत्नी के प्राइवेट पार्ट में पटाखा डाल दिया और और फोड़ दिया। इससे पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गई. पति ने शुरू में कोई मदद नहीं की।

विज्ञापन

हालांकि कुछ देर बाद वह खुद ही पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां बड़ी मुश्किल से महिला की जान बचाई गई। यह मामला इतना दर्दनाक था कि सुनने वाले पति को मानसिक रूप से पीड़ित बता रहे हैं। वहीं पति का कहना है कि जो भी हुआ, वह एक गलती के कारण हुआ। ये एक दुर्घटना थी, जो गलती के कारण हुई है।

विज्ञापन

हालांकि चेक गणराज्य की एक अदालत ने इसे क्रूर मानते हुए शख्स को 18 साल की सजा सुनाई है और जेल से रिहा होने के बाद देश से बाहर जाने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि ओलेकैंडर एस से अलग रह रही पत्नी से बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था, जिसके कारण पत्नी की जान बड़ी मुश्किल से बच सकी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ