'खुद का ही गला घोंटकर जान देते' सांप की फोटो वायरल! जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

Snake Strangling Viral Photo : सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक सांप ने खुद का ही गला घोंट अपनी जान दे दी है लेकिन क्या ये संभव है?

Viral Snake Photo

Snake Strangling Viral Photo : कई इंसान जिंदगी से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेता है। ऐसे कई लोगों के वीडियो आपने देखे होंगे और कई लोगों की कहानी आपने जरूर सुनी होगी लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को सुसाइड करते या अपना ही गला घोंटकर जान देते हुए देखा है? सांपों को देखते ही इंसानों की हालत खराब हो जाती है लेकिन इस वक्त एक सांप की वायरल फोटो देखकर लोग हैरत में हैं और मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा सांप की दो फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक सांप खुद से ही लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है। सांप अपनी पूंछ से अपने ही मुंह को जकड़ा हुआ है। फोटो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये सांप खुद का गला घोंट रहा था, 10 मिनट बाद वह मर गया। अब लोगों का कहना है कि ये जानवर और सांप कब से सुसाइड करने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गई फोटो

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रहा है। 74 हजार से अधिक लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं जबकि पांच हजार कमेंट हो चुके हैं। कुछ लोग इसे झूठा बता रहे हैं तो कुछ इस पर भी मजे ले रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वह सुसाइड कर रहा था और तुम लोग फोटो और वीडियो बना रहे थे? पुलिस को इसकी सूचना देनी चाहिए थी।

Yesterday I found a snake which was strangling himself, after 10 minutes he died
byu/FrontalisUtkozes ininterestingasfuck


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या ये सच है कि वह अपनी जान लेना चाहता था या फिर ये बस एक अफवाह है। एक ने लिखा कि क्या ये संभव है कि खुद से ही गला घोंटकर कोई अपनी जान दे दे। एक ने लिखा कि आप वहां खड़े होकर 10 मिनट तक एक सांप को खुद को मारते हुए देखते रहे और फिर उसे यादगार बनाने के लिए शव की तस्वीरें ले लीं? एक ने लिखा कि सांप मर रहा था और ये शख्स फोटो क्लिक करने में व्यस्त था।

वहीं इस बारे में जानकारी एकत्रित करने पर पता चला कि सर्पेन्टाइन ऑटोएस्फिक्सिएशन सिंड्रोम (SAS) एक दुर्लभ और घातक विकार है, जिसके कारण सांप अनजाने में अपने ही शरीर को जकड़ लेते हैं, जिससे दम घुटने से उनकी मृत्यु हो जाती है। बताया जा रहा है कि इस सांप के साथ भी ऐसा ही हुआ होगा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ