---विज्ञापन---

800 किलो बाजरे से बनाई PM मोदी की अद्भुत तस्वीर, 13 साल की लड़की के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

PM Narendra Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2024 को अपना 74वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, इस मौके से पहले एक 13 साल की लड़की ने 800 किलो बाजरे से पीएम मोदी की तस्वीर बनाई है।

---विज्ञापन---

PM Narendra Modi Birthday : 13 साल के एक लड़की ने कमाल कर दिया है और अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया है। इस लड़की का नाम प्रेस्ली शेकिना बताया जा रहा है। शेकिना ने 800 किलोग्राम बाजरे का इस्तेमाल करके दुनिया का सबसे बड़ा चित्र बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। शेकिना ने पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले उन्हें बधाई देने के लिए इस चित्र को बनाया है।

13 साल की स्कूली छात्र शेकिना ने 800 किलोग्राम बाजरे का उपयोग करके प्रधानमंत्री मोदी का चित्र बनाया है, इसके लिए उन्हें लगातार 12 घंटे तक मेहनत करनी पड़ी। शेकिना ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बाजरे का उपयोग करके दुनिया का सबसे बड़ा  चित्र बनाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया है। प्रेस्ली शेकिना, प्रताप सेल्वम और संकीरानी की बेटी हैं, ये परिवार चेन्नई के कोलपक्कम इलाके में रहता है। प्रेस्ली शेकिना कक्षा 8 में पढ़ रही है।

---विज्ञापन---

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक शेकिना ने 800 किलो बाजरे का इस्तेमाल करके 600 वर्ग फीट में पीएम मोदी का एक विशाल चित्र बनाया। शेकिना ने सुबह 8.30 बजे काम शुरू किया और रात 8.30 बजे इसे पूरा किया। प्रेस्ली को इसके लिए सम्मानित किया गया है। यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस लड़की का नाम दर्ज किया गया है। यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने प्रेस्ली शेकिना को विश्व रिकॉर्ड प्रमाणपत्र और पदक से सम्मानित किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)


यह भी पढ़ें : संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए PM नरेन्द्र मोदी ने बताए तीन ‘Secret’

---विज्ञापन---

अनोखे रिकॉर्ड के लिए शेकीना की हर तरह चर्चा हो रही है। स्कूल में छात्रा की जमकर तारीफ हो रही है। रिकॉर्ड बनाने के बाद इस लड़की को बड़ी संख्या में लोग बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनाकर इस लड़की ने लोगों का दिल जीत लिया है।

यह भी पढ़ें : हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश के बेटे से पीएम मोदी ने ऐसा क्या पूछा, हंस पड़ा पूरा परिवार

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। साल 2023 में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर कई प्रोजेक्‍ट्स और योजनाओं की शुरुआत की थी। वहीं साल 2022 में अहमदाबाद में पीएम मोदी ने 72 किलो का केक काटा था। अब पीएम मोदी इस बार किस तरह अपना जन्मदिन मानते हैं, ये 17 सितंबर को ही पता चल पाएगा।

First published on: Sep 16, 2024 09:47 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola