क्या आपने गौर किया है कि सर्दी में सांप नजर आने बंद हो जाते हैं. वो कहां चले जाते हैं. ठंड के मौसम में उनका व्यवहार कैसा होता है, वो कैसे नींद लेते हैं, इस बारे में अकसर लोगों के मन में सवाल उठते हैं. सांपों के बारे में जानने में ज्यादातर लोगों के मन में दिलचस्पी बनी रहती है. इंसानों की तरह वो भी काम करते हैं , लेकिन नींद और गतिविधियों के मामले में सांप काफी अलग होते हैं. रीवा के बिटनरी हॉस्पिटल के प्रोफेसर एंड डॉ एके मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में कई रोचक तथ्य बताए हैं.
ये भी पढ़ें: मच्छरों से तंग आया दुबई, सरकार को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम
सर्दी में सांप का खून जमता है
सांपों का जीवन रहस्यों से भरा है. डॉ एके मिश्रा ने बताया कि सांप एक कोल्ड ब्लडेड एनिमल है.ठंड के वक्त उनके शरीर में ब्लड जम जाता है. जिसकी वजह से सांप को किसी भी तरह की मूवमेंट करने में मुश्किल होती है. अगर सांप को भूख भी लगती है तो भी वो भोजन नहीं कर पाते. ये पूरी प्रक्रिया उनके लिए बेहद दर्दनाक होती है. यही वजह है कि ठंड के मौसम में सांप काफी आक्रामक होते हैं. सांप धूप होती ही शीत पीने लगते हैं जिससे उनका नशा होने लगता है, वो पूरा वक्त एक ही जगह पर पड़े-पड़े बिता देते हैं. लेकिन इस दौरान गलती से किसी का पैर अगर उनपर पड़ गया तो सांप के जहर से बच पाना उसके लिए नामुमकिन साबित हो सकता है.
सर्दी में कम दिखते हैं सांप
ठंड के अलावा बाकी दिनों में भी सांप ज्यादातर सुप्तावस्था में ही रहते हैं. औसतन एक सांप 24 घंटे में से 16 घंटे सिर्फ एक ही जगह लेटा रहता है. ऐसे जीव जो कम ऊर्जा खर्च करते हैं उनके लिए ज्यादा सोना ही सही माना जाता है. इसे विज्ञान की भाषा में हाइबरनेशन या शीतनिद्रा कहा जाता है. इस अवस्था में सांप अपने शरीर का तापमान वातावरण के हिसाब से ढाल लेता है और उसे फिर उसे लंबे समय तक भूखा रह सकता है. यही वजह है कि सर्दियों में सांप कम नजर आते हैं. सर्दी में वो अपने लिए भूसा, धान की पराली जैसा सेफ स्पेस ढूंढ लेते हैं और घंटों उसमें आराम करते हैं. आखिरी बार किए हुए शिकार से मिली ऊर्जा से ही वो जिंदा रहते हैं.
ये भी पढ़ें: सांप से डसवाकर पत्नी को मार डाला, 3 साल बाद सुलझी मौत की गुत्थी, पकड़ा गया हत्यारा पति और दोस्त
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines