मच्छरों से तंग आया दुबई, सरकार को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम

मच्छरों ने दुबई के लोगों की नाक में दम कर दिया है. UAE की हेल्थ मिनिस्ट्री ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए मदद की अपील की है.

Mosquito Alert in Dubai

Credit: Social Media

बड़ी-बड़ी इमारतें, साफ सुथरी सड़कें, मॉडर्न रहन सहन वाले दुबई शहर को काफी हाईफाई माना जाता है. जहां तक नजर जाए, वहां आपको गंदगी का कोई नामोनिशान ही नहीं मिलेगा. लेकिन फिर भी ये शहर मच्छरों के आतंक से इतना परेशान है. आलम ये है कि दुबई सरकार को मच्छरों के लिए अलर्ट जारी करना पड़ा. एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक UAE की हेल्थ मिनिस्ट्री ने चेतावनी जारी की है कि अगर मच्छरों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो बिमारियों का खतरा भी बढ़ जाएगा. इसलिए इस पर रोक लगना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

UAE के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मच्छरों के प्रति जागरुकता का मैसेज दिया. पोस्ट में कहा गया कि मच्छर के काटने को इग्नोर नहीं करना चाहिए और उससे बचने के लिए जरूरी कदम उठाने जरूरी हैं. मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि अगर बुखार, सिर दर्द या लगातार शरीर दर्द जैसे लक्षण आते हैं तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं. अगर मच्छर काटने पर जलन ज्यादा होती है तो सावधानी बरतें. हेल्थ मिनिस्ट्री ने पर्सनल केयर के अलावा मच्छरों की रोकथाम पर भी ध्यान देने को कहा है. उन्होंने जनता से अपील की है कि पानी को ज्यादा दिनों तक एक जगह इकट्ठा ना करें, पानी को वक्त पर बदलते रहें . सरकार द्वारा बताए गए उपायों का पालन करके मच्छरों को पैदा होने से रोकें.

विज्ञापन

आइसलैंड में नहीं है एक भी मच्छर

दुनिया के ज्यादातर देशों में मच्छर पनपते हैं. फ्रांस, स्विट्जरलैंड, आयरलैंड, अमेरिका सब जगहों पर मौसम के मुताबिक मच्छर पैदा होते हैं. एक तरफ जहां मच्छरों ने बड़े-बड़े देशों की नाक में दम कर रखा है, वहीं एक देश ऐसा भी है जहां एक भी मच्छर नहीं है. इस बात को सुनकर वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं. आइसलैंड इकलौता ऐसा देश हैं जहां एक भी मच्छर नहीं है. आइसलैंड में तालाब और झील भी मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद यहां पर मच्छर नहीं है. जबकि इसके पड़ोसी देश नॉर्वे, डेनमार्क, ग्रीनलैंड में मच्छर पनपते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ