हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हाथी पीछे पड़ा तो उलटा ही दौड़ाया वाहन, Indian businessman Anand Mahindra ने चालक को दिया कैप्टन कूल का खिताब

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने एक बोलेरो ड्राइवर को दुनिया में ‘सर्वश्रेष्ठ’ घोषित किया है। उन्होंने ड्राइवर का नाम ‘कैप्टन कूल’ रखा। दरअसल, कर्नाटक के काबिनी वन्यजीव अभ्यारण्य में बोलेरो में कुछ लोग घूम रहे थे। अचानक हाथी उनके सामने आ गया। हाथ सामने खड़ा था तब तक तो ठीक था। लेकिन अचानक हाथ वाहन की तरफ भागने लगा। कई मीटर हाथी ने वाहन का पीछा किया।

 

तेज गति में हाथी को आता देख बोलेरो चालक ने वाहन को उलटा ही पीछे किया और लोगों की जान बचाई। इस वाकया को महिंद्रा ने वीडियो के साथ ट्वीट कर ड्राइवर का नाम ‘कैप्टन कूल’ दिया है। जानकारी के मुताबिक करीब 35 सेकेंड के वीडियो को अब तक 34 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। अब तक 16 हजार लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वहीं, 1300 लोग रिट्वीट कर चुके हैं।

विज्ञापन

इस वीडियो पर 87 लोग कमेंट कर चुके हैं। एक यूजर ने आनंद महिंद्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए ड्राइवर की फोटो शेयर करते हुए उसकी पहचान प्रकाश के रूप में की। अन्य उपयोगकर्ता भी चालक के प्रयास की सराहना की। हरे रंग की बोलेरो में चालक समेत चार लोग थे। उसमें एक महिला भी मौजूद दिख रहीं हैं। हाथ के पीछा करने पर चालक ने बड़ी सुझबुझ से वाहन को कई मीटर पीछे किया और सभी लोगों को सुरक्षित बचाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola