WhatsApp chat between father-daughter viral on social media: सोशल मीडिया के जमाने में कौन सी बात कब वायरल हो जाए यह कहा नहीं जा सकता। इसकी वजह से रातोंरात कोई फेमस हो जाता है तो किसी का नाम बदनाम हो जाता है। फोटोज और वीडियोज ही नहीं कभी कभी ऐसे स्क्रीनशॉट वायरल होने लगते हैं कि यूजर्स कमेंट किए बिना नहीं रह पाते। प्रेमी-प्रेमिका और टीचर-स्टूडेंट के बीच की चैट वायरल होते तो आपने देखी होगी लेकिन इस समय पिता-पुत्री के बीच की चैट जमकर वायरल हो रही है। इसपर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। हंसी-मजाक से भरे इस चैट का स्क्रीनशॉट खूब शेयर किया जा रहा है। इसपर लोगों की प्रतिक्रिया भी पढ़ने लायक है।
पिता और बेटी के बीच की यह वॉट्सऐप चैट इंग्लिश जानने को लेकर है। इसमें पिता अपनी बेटी के इंग्लिश जानने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बेटी के रिप्लाई में इंग्लिश की गलती पर पिता ने ऐसा तंज कसा है कि यह चैट अभी तक 9 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
https://twitter.com/whyanviwhy/status/1743572753402224906
ये भी पढ़ें-UPSC टॉपर अतहर आमिर खान को मिला बड़ा पद, ऐसे खत्म हुई थी टीना डाबी के साथ लव स्टोरी
क्या है वायरल चैट में
लड़की ने अपने पिता के साथ चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। दरअसर इस मजेदार चैट में पिता ने अपनी बेटी को मैसेज करके कहा कि 40k Deposited in ur account (तुम्हारे अकाउंट में 40 हजार जमा हो गया है)। इसपर उनकी बेटी अन्वी ने रिप्लाई करते हुए लिखा- Found. इसपर पिता ने Found को सही करते हुए received लिखा और तंज किया कि इंग्लिश मीडियम में पैसा बर्बाद किया मेरा।
यूजर्स ने किया मजाक
अन्वी ने यह चैट शेयर करते हुए एक्स पर लिखा ‘मेरे पिताजी के साथ क्या हो रहा है?’। एक यूजर ने इसपर कमेंट किया कि फाउंड कौन बोलता है। वहीं दूसरे ने लिखा कि एक साल का पैसा एक बार में ही भेज दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई, आपके पिता बहुत मज़ाकिया हैं। एक ने लिखा ब्लॉक कर दिया क्या।
ये भी पढ़ें-पोप फ्रांसिस ने क्यों की दुनियाभर में सरोगेसी पर बैन लगाने की मांग? यहां जानिए ‘किराए की कोख’ के बारे में
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines