Weird News : भारत से ऐसी कई खबरें सामने आईं, जिसमें सफलता पाने के बाद पत्नियां अपने पति को भूल गईं। उन्हें छोड़कर किसी और के साथ जीवन यापन करना शुरू कर दिया। अब चौंका देने वाला मामला मलेशिया से सामने आया है। यहां एक शख्स 6 साल तक बिस्तर पर पड़ा था और उसकी पत्नी उसका सारा काम करती थी लेकिन ठीक होने के बाद पति ने अपनी पत्नी को चौंका देने वाला झटका दिया।
मलेशिया की रहने वाली नूरुल स्याजवानी नाम की महिला ने साल 2016 में एक शख्स से शादी की थी। इसके कुछ वक्त बाद दोनों कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। पत्नी तो बच गई लेकिन पति को गंभीर चोटें आईं और वह 6 साल तक बिस्तर पर रहा। इस दौरान उसकी पत्नी देखभाल करती थी और समर्पित होकर उसकी सेवा करती थी लेकिन जब पति ठीक हुआ, पत्नी को तलाक दे दिया।
शख्स ने नूरुल स्याजवानी को तलाक देने के बाद दूसरी शादी भी कर ली.नूरुल स्याजवानी ने अपने पूर्व पति को सार्वजनिक रूप से शादी की बधाई दी। तब लोगों को असली कहानी पता चली। लोगों ने इसे हृदयविदारक बताया। रुल स्याजवानी ना सिर्फ देखभाल करती थी बल्कि रोज नासोगैस्ट्रिक ट्यूब से खाना खिलाती थी, उसके डायपर बदलती थी और उसे नहलाने में भी पूरी मदद करती थी।
यह भी पढ़ें : Viral Video: ओ भाई, गोलगप्पे में भर दी चींटियों वाली चटनी, मजे से खा रहे लोग
साल 2019 में रुल स्याजवानी ने सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ बीत रहे समय और स्थितियों को सोशल मीडिया शेयर करना शुरू किया। इससे ना सिर्फ लोगों का ध्यान उनकी तरफ गया बल्कि हजारों फॉलोअर्स भी जुड़ गए। स्याजवानी उन दिनों याद करते हुए बताती है कि जब भी वह खांसता था तो मैं घबरा जाती थी। इस दम्पति का एक बेटा भी है लेकिन अब उसके ठीक होने के बाद सबकुछ बदल गया।
यह भी पढ़ें : किम जोंग उन की बहन आखिर क्यों हुई गुस्सा? इन दो देशों को कह दिया पागल, कुत्ता
स्याजवानी ने एक शादी की तस्वीर साझा की, जिसमें व्यक्ति दूल्हे के रूप में दिखाई दिया, जिसकी वह वर्षों से देखभाल कर रही थी। उसके साथ उसकी नई पत्नी थीv अपने पूर्व पति को बधाई देते हुए उसने लिखा, “मेरे ‘पति’ को बधाई। मुझे उम्मीद है कि आपने जिसे चुना है, उससे आप खुश हैं। इसके साथ दुल्हन से अपील की कि उसके पूर्व पति की अच्छे से देखभाल करना। मैं उससे तंग आ चुकी हूं। अब उसे संभालने की बारी आपकी है। बताया गया कि 6 अक्टूबर को उनका आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines