---विज्ञापन---

Viral Video: ओ भाई, गोलगप्पे में भर दी चींटियों वाली चटनी, मजे से खा रहे लोग

Pani puri Viral Video : सोशल मीडिया पर चींटी की चटनी वाले पानी पूरी का वीडियो वायरल रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि पानी पूरी के साथ मजाक करने वालों को जेल भेजो। 

---खबर नीचे जारी है---

Pani puri Viral Video : पानीपूरी की शॉप या स्टाल देखते ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है और ना चाहते हुए भी कई लोग उस तरफ खिंचे चले जाते हैं। अब पानीपूरी में ऐसा बदलाव हुआ है, जिसे जानने के बाद आप खाने से पहले एक बार विचार जरूर करेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय शेफ पानीपूरी में क्या-क्या मिला रहे हैं।

वीडियो को शेफ वरुण तोतलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, “थाई करी और पानी पुरी का मिलन।” उन्होंने बताया कि इस पानी पूरी में दोनों दुनिया की सर्वश्रेष्ठ चीजें शामिल की है। पूरी भारत से है, इसकी स्टफिंग थाई विरासती टमाटर और बींस से की गई है और पानी नारियल के दूध से बना है जिसमें कई चीजें मिलाई गई हैं। इसके ऊपर छत्तीसगढ़ की तीखी चटनी डाली गई है। इसके साथ ही इसमें चींटियों की एक विशेष टॉपिंग डाली जाती है।

---खबर नीचे जारी है---

वायरल हो गया ये वीडियो 

इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है और लाइक किया है। बड़ी संख्या में लोगो ने वीडियो देखने के बाद हैरानी जताई और अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक ने लिखा कि भाई इसकी क्या जरूरत थी? पानीपूरी, पानीपूरी की तरह ही ठीक लगती है। उसके साथ खिलवाड़ की क्या जरूरत थी?

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Varun Totlani (@varuntotlani)


एक ने लिखा कि कोई कह दो कि ये सिर्फ मजाक है। एक अन्य ने लिखा कि ये चीटियां छत्तीसगढ़ में हमारे आदिवासी समुदाय का प्रमुख हिस्सा हैं। एक ने लिखा कि पानीपूरी के साथ मजाक करने के आरोप में इसे जेल में होना चाहिए। एक ने लिखा कि क्या पानीपूरी के ऊपर चीटियां? क्यों मूड खराब कर रहे हो भाई? एक अन्य ने लिखा कि भैया मैं गंदे हाथ से पानीपूरी खा लूंगा लेकिन ये नहीं हो पाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें :  गंजे पति के सिर पर किया कुछ ऐसा कि दंग रह गए लोग, इंटरनेट पर वायरल हो रही वीडियो

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा पानी पूरी बनाते ही क्यों हो जिसकी चिंता लग जाए? एक अन्य ने लिखा कि खाने की चीजों के साथ मजाक करने, उनके वीडियो बनाने की कोई सीमा है या नहीं? इस पर रोक लगवाओ भाई।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 24, 2024 11:42 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola