क्या है Virgin Pregnancy; बिना संभोग किए कैसे प्रेग्नेंट हो जाती है महिला?

What is Virgin Pregnancy: बिना संबंध बनाए भी महिला प्रेग्नेंट हो सकती है। आपको सुनकर भले ही अजीब लगा हो, लेकिन यह सच है। संबंध बनाने को लेकर लोगों के बीच कई तरह के सवाल होते हैं। आखिर कैसे महिला को बिना फिजिकल रिलेशन के गर्भ ठहर सकता है? आइए जानते हैं।

Virgin pregnancy
विज्ञापन

Virgin Pregnancy: ‘वर्जिन प्रेग्नेंसी’ की चर्चा लोगों के बीच हो रही है। जिसमें महिला बिना संभोग किए ही प्रेग्नेंट हो सकती है। आखिर यह कैसे संभव है? इसके बारे में विस्तार से जानना जरूरी है। कुछ लोगों के बीच मिथ्या होती है कि सिर्फ सेक्स करने के बाद ही गर्भ ठहर सकता है। उनको अजीब लग सकता है कि महिला बिना संबंध बनाए भी प्रेग्नेंट हो सकती है। वर्जिन प्रेग्नेंसी का तरीका ज्यादा जटिल नहीं है। यह तरीका आम है, जिसे काफी कम लोग अपनाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार 7870 महिलाओं पर स्टडी की गई। जिसमें सिर्फ 0.5 फीसदी महिलाओं ने ही गर्भाधान वर्जिन प्रेग्नेंसी की बात कबूल की।

इस तकनीक से मलेशिया की एक महिला दो बार प्रेग्नेंट हुई थी। उसने दोनों बार हेल्दी बच्चों को जन्म दिया। Foreplay (सेक्स से पहले की क्रिया) या इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) से भी महिलाएं गर्भवती हो सकती हैं। एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। यूएस में मां बनने वाली 200 में से 1 महिला इस तकनीक को अपनाती है। बिना वर्जिनिटी खोए गर्भवती होती है, बाद में स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है। 2021 में इंग्लैंड की महिला निकोल मूर इस तकनीक से मां बनी थी। लोगों ने उन्हें ‘वर्जिन मैरी’ का नाम दिया था। मूर ने बिना संबंध बनाए IVF से स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। निकोल अपने पार्टनर से संबंध बनाए बिना फोरप्ले में ही प्रेग्नेंट हो गई थी।

Advertisment

बता दें कि गर्भाधान की सबसे अधिक संभावना ovulation के दौरान होती है। जो पीरियड्स आने के बाद 14 दिन तक की अवधि होती है। इस दौरान अंडाशय egg cell रिलीज करता है। अगर इस अवधि में sperm cells के साथ एक तरल पदार्थ (Male semen type During Foreplay) महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में डाला जाए तो Sperm cell और Egg cell साथ मिल जाती हैं।

भ्रूण विकसित होने में लगता है 40 दिन का समय

जिसके बाद sperm cell एककोशिकीय जीव (unicellular organism) बनाने के लिए अंडे की कोशिका को निषेचित (fertilizes) करती है। युग्मनज (Zygote) में माता और पिता का आधा DNA होता है। जिसे फैलोपियन ट्यूब से गर्भाशय में डाला जाता है। इसके बाद युग्मनज तब तक फैलता रहता है, जब तक वह भ्रूण नहीं बन जाता। इस भ्रूण को पूरी तरह विकसित होने में आखिरी पीरियड्स से लगभग 40 दिन का समय लग जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की भी इसको लेकर अलग-अलग राय हैं। उनका मानना है कि इस प्रक्रिया पर कुछ लोग सवाल उठा सकते हैं। जैसे कि आज के टाइम में भी हाइमन (Hymen) के टूटने और वर्जिनिटी को लेकर मिथ्याएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ