वैशाली एक्सप्रेस में दिव्यांग से बदसलूकी का वीडियो वायरल, ट्रेन में सवार शख्स पर भड़का गार्ड

Train Viral Video : वायरल वीडियो बिहार के समस्तीपुर का बताया जा रहा है, वीडियो में एक ट्रेन का गार्ड एक विकलांग शख्स के साथ बदसलूकी कर रहा है और उसे ट्रेन से उतार रहा है।

Vaishali Express

Train Viral Video : बिहार के समस्तीपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रेन का एक गार्ड एक दिव्यांग शख्स के साथ बदसलूकी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो दिल्ली-सहरसा के बीच चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। इस वीडियो की जांच के आदेश दिए गए हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अपंग शख्स ट्रेन में सवार है और उस पर ट्रेन का गार्ड भड़क गया है। ट्रेन का गार्ड, अपंग शख्स के साथ बदसलूकी कर रहा है। इतना ही नहीं, अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। गार्ड ने RPF को बुलाकर कहा कि ये विकलांग होकर बड़ा नवाब बन गया है, इसको ट्रेन से उतारिए।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि RPF का जवान वहां पहुंचा और विकलांग शख्स को ट्रेन से उतार दिया। यह विवाद क्यों हुआ, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद DRM समस्तीपुर को मामले को संज्ञान लेने के लिए कहा गया।

वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह शर्मनाक और निंदनीय है। इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर गार्ड पर दिव्यांग के साथ दुर्व्यवहार करने पर कारवाई करनी चाहिए। एक ने लिखा कि टीटी और आरपीएफ के लोग भी यात्रियों के साथ बदसलूकी करने में पीछे नहीं रहते है। इन्हें जब भी मौका मिलता है, करामात कर देते हैं।

एक ने लिखा कि इस विकलांग की भी जांच होनी चाहिए, ये लोग भी कम नहीं होते हैं। एक ने लिखा कि ये विकलांग हैं, सहानुभूति है लेकिन ये लोग भी कम बदसलूकी नहीं करते है। एक ने लिखा कि इसमें नया क्या है, ट्रेन में यात्रियों के साथ इस तरह की दुर्घटना बहुत आम है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ