बिजनेसमैन ब्रायन जॉनसन ने हिंदी में चलाया हैशटैग! जानिए क्या है उनके पोस्ट का मतलब?

Viral News: पिछले साल एक बिजनेसमैन ब्रायन जॉनसन अपनी उम्र कम करने के लिए काफी चर्चा में आए थे। ब्रायन का दावा था कि उन्होंने अपनी उम्र 5 साल तक कम की है। अब उनका एक पोस्ट फिर से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने हिंदी में हैशटैग चलाया है।

Viral Post

बिजनेसमैन ब्रायन जॉनसन

Viral News: ब्रायन जॉनसन नाम के बिजनेसमैन एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी भारत यात्रा को लेकर अपडेट दिया है। इस पोस्ट के जरिए यूजर्स का उनपर ध्यान गया, क्योंकि उन्होंने इसके लिए हिंदी में एक हैशटैग चलाया है। ब्रायन के इस हैशटैग को लेकर लोगों ने अलग-अलग कयास लगाए। इसको कई लोग पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं तो कुछ लोगों के मन में कई सवाल पैदा हो गए हैं।

विज्ञापन

क्या है ब्रायन जॉनसन का पोस्ट?

अमेरिका में कैलिफोर्निया बेस्ड कंपनी के मालिक ब्रायन जॉनसन ने एक्स पर भारत यात्रा को लेकर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘भारत भ्रमण के बारे में सोच रहा हूं (Thinking about visiting India) इसके साथ उन्होंने एक हैशटैग जोड़ा जिसमें लिखा #मरनामत। अब इस हैशटैग को लेकर यूजर्स कई सवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने क्या कहा?

ब्रायन के इस हैशटैग ‘मरनामत’ वाली पोस्ट पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। किसी ने लिखा क्या आप दीर्घायु और अन्य चीजों में नहीं हैं? दूसरे ने लिखा यहां यूज करने के लिए सही टैग ‘दीर्घायु’ है। कुछ लोगों ने कहा कि इसका मतलब लंबे समय तक जीना है, लेकिन उन्होंने जिस ट्रांसलेटर का इस्तेमाल किया, उसने हिंदी शब्द का अर्थ गड़बड़ कर दिया है। कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने यह खास हैशटैग अपनी किताब डोंट डाई से लिया है।

विज्ञापन

कौन हैं ब्रायन जॉनसन?

कुछ दिन पहले अरबपति बिजनेसमैन ब्रायन जॉनसन चर्चा में आए। उनकी चर्ची की वजह थी उनकी जवानी। दरअसल, ब्रायन 46 साल थे लेकिन वह एकदम से जवान दिखने लगे। इसके पीछे का कारण भी उन्होंने बताया था। उन्होंने दावा किया जवान रहने के लिए अपनी उम्र को बायोलॉजिकल रिवर्स करते हैं। जिसके तहत वह ये करते हैं सको उन्होंने प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट नाम दिया है। इसके लिए वह अपनी डाइट और लगभग 100 पिल्स का सेवन करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ