Viral Post : विराट कोहली के रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंची महिला उदास रह गई। महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर दुख जताया है। रेस्टोरेंट विराट कोहली का था तो यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया। पोस्ट वायरल होने के बाद इस पर चर्चा शुरू हो गई और सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं।
हैदराबाद में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस की छात्रा ने विराट कोहली के रेस्टोरेंट में ₹ 525 की डिश ऑर्डर की लेकिन जब डिश उसकी टेबल पर पहुंची तो वह निराश हो गई। महिला ने बताया कि ऑर्डर में उसे भुट्टा या मकई के कुछ स्लाइस ही मिले। स्नेहा नाम की सोशल मीडिया यूजर ने फोटो शेयर कर बताया कि उसने विराट कोहली के रेस्टो-बार वन8 कम्यून में 525 रुपये खर्च हुए।
स्नेहा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दस लाख से अधिक लोग इस पोस्ट को देख चुके हैं। हजार से अधिक लोगों ने कमेन्ट किए हैं। कुछ लोगों ने इस पोस्ट के लिए स्नेहा की खिंचाई की है तो कुछ ने इस रेस्टोरेंट और ऑर्डर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि तुमने इस खाने का पैसा नहीं दिया है बल्कि वहां के माहौल की कीमत चुकाई है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे लगता है कि वह माहौल की वजह से महंगा है। खाने की चीजें तो लगभग एक जैसी ही होती हैं। एक अन्य ने लिखा कि अगर इतना महंगा लग रहा है तो आपने ऑर्डर ही क्यों किया? मेनू में तो लिखा ही होता है ना?
यह भी पढ़ें : इंटरव्यू ले रहे शख्स पर भड़के बाबा, चिमटे से कर दी पिटाई; महाकुंभ का वीडियो वायरल
एक अन्य ने लिखा कि अगर मैं इस तरह पैसे खर्च कर लूं तो शर्म के मारे किसी को बता ही नहीं पाऊंगा । एक ने लिखा कि आगे से अब इसमें मत जाना, ऑर्डर करने से पहले दाम चेक कर लिया करो। एक अन्य ने लिखा कि रिटायरमेंट के बाद कोहली ने अपना बिजनेस सेट कर लिया है। मैंने तो इतना महंगा कभी ना खाऊं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines