जंगली हाथी को किया परेशान तो भड़क उठे IFS अधिकारी, बोले- पहचानो कौन है जानवर

IFS Parveen Kaswan Post Viral : आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने हाथी को परेशान करते लड़के का वीडियो शेयर कर पूछा कि आखिर इसमें से जानवर कौन है? वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

Elephant Attack
विज्ञापन

IFS Parveen Kaswan Post Viral : जंगल में रहने वाले जानवर अब इंसानी इलाकों का रुख करने लगे हैं। कई बार ये जानवर लोगों के लिए खतरनाक या जानलेवा भी साबित होते हैं। हालांकि इंसानों से सामना होने के बाद कुछ लोग उन्हें परेशान करते हैं, इससे जानवर इंसानों के प्रति और उग्र हो जाते हैं। आईएफएस अधिकारी ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर कर पूछा कि इसमें जानवर कौन है, पहचानिए!

भारतीय वन सेवा अधिकारी प्रवीण कासवान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक युवक जंगली हाथियों को परेशान करते हुए भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं परेशान किए जाने से हाथी भी उनका पीछा कर रहा है। इस पर IFS अधिकारी ने इस पर चिंता जताई और यह भी बताया कि इसका परिणाम क्या हो सकता है?

Advertisment

शांत नहीं बैठेंगे ये चिड़चिड़े जानवर

अधिकारी ने कहा कि युवक युवा है और वह हाथी से आगे भाग निकलने में सक्षम है लेकिन हाथी किसी अन्य के साथ आक्रामक व्यवहार करेगा जब वह किसी अन्य व्यक्ति के पास पहुंचेगा। हाथी इसका बदला दूसरे इंसान पर भी हमला करके ले सकता है। अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ये चिड़चिड़े जानवर अगर अगले कुछ दिनों तक दूसरे इंसानों को देख ले तो शांत नहीं बैठेंगे। अपने मनोरंजन के लिए जंगली जानवरों को परेशान न करें।”

देखें वीडियो 


उन्होंने आगे लिखा कि हाथी अत्यधिक बुद्धिमान और सामाजिक प्राणी होते हैं और मनुष्यों की हरकतें उन्हें प्रभावित कर सकती है। मनुष्यों द्वारा उत्पीड़न या चिढ़ाने से आने वाले दिनों में हाथियों के व्यवहार में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं। प्रवीण कासवान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो पर आ रहे कमेंट्स

एक ने लिखा कि आखिर ऐसे लोगों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती है? एक अन्य ने लिखा कि जानवरों को परेशान करने में आखिर क्या मजा मिलता है? इसका खामियाजा किसी और को भुगतना पड़ सकता है। एक अन्य ने लिखा कि जानवरो को परेशान करने वालों ओर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ