12 घंटे में ही पकड़ा गया ऑडी ड्राइवर, अर्टिगा कार को मारी टक्कर, एक की हुई थी मौत

Delhi Audi Accident : राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह-सुबह एक ऑडी चालक अर्टिगा कार को टक्कर मार कर फरार हो गया था। महज 12 घंटे में पुलिस ने आरोपी को उसके घर से इदबोच लिया।

Delhi Car Accident

Delhi Audi Accident : दिल्ली में शनिवार को एक भीषण एक्सीडेंट हुआ था। इस दुर्घटना में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई थी। टक्कर ऑडी और अर्टिगा कार के बीच हुई थी। टक्कर मारने के बाद ऑडी ड्राइवर घायल शख्स को छोड़कर फरार हो गया था। इस फरार शख्स को पुलिस ने महज 12 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया और इस केस को सुलझा लिया है।

दिल्ली में शनिवार को सुबह करीब 6:30 बजे रिंग रोड पर, भीकाजी कामा प्लेस में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के सामने भीषण टक्कर हुई थी। ऑडी और अर्टिगा के बीच हुई टक्कर में 28 साल के एक शख्स की मौत हो गई थी। पीड़ित की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी सुखजीत नंदा के रूप में हुई है। वह धौला कुआं से साउथ एक्सटेंशन की ओर जा रहा था तभी ऑडी कार तेज रफ्तार से आई और टक्कर मार दी।

विशेष टीम बनाकर पुलिस ने की तलाश

दुर्घटना के बाद ऑडी चालक गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को छोड़कर मौके से भाग गया। ड्राइवर को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और ऑडी के ड्राइवर को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी।

60 किमी तक छान मारे 50 सीसीटीवी फुटेज

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही मामले को सुलझा लिया और ऑडी के लापता ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करीब 60 किलोमीटर के इलाके में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाल डाला। ऑडी की हरकतों की जांच गई और उसके लोकेशन का पता लगाया गया। जांच में पता चला कि ऑडी कार पश्चिम विहार के पुष्कर एन्क्लेव में रहने वाले 25 वर्षीय पारस पठानिया के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने पारस पठानिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि पारस कनाडा से वापस आकर अप्रैल 2024 से दिल्ली में रह रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ