ओह भाई! बर्तन की तरह पिस्तौल धोती महिला का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश की एक महिला का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पिस्तौल को साफ करती दिखाई दी थी। पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई की है।

MP Viral Video

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला किसी बर्तन की तरह पिस्तौल की सफाई कर रही है। महिला के एक हाथ में पिस्तौल है, दूसरे हाथ में एक ब्रश है। कढ़ाई में सर्फ वाला पानी है और इसी से महिला पिस्तौल को साफ कर रही है। महिला का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने छापा मारा। इसके बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

विज्ञापन

पुलिस अनुसार, वीडियो मध्य प्रदेश के मुरैना का है। वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस ने रात के वक्त गणेशपुरा इलाके में एक घर की तलाशी ली। इसके बाद पुलिस को पता चला कि इस जगह तो पिछले छह महीने से अवैध हथियार का निर्माण हो रहा था। महिला के पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को तलाशी के दौरान 315 बोर की एक डबल बैरल बंदूक, 315 बोर की एक पिस्तौल, 32 बोर की एक पिस्तौल और कई अधूरे हथियार मिले। इसके साथ पिस्तौल बनाने वाले हथियार और सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस अब महिला के पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है कि उन्होंने कहां-कहां हथियार बेचे हैं।


मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमें एक महिला का वीडियो मिला जिसमें वह कुछ देसी पिस्तौल साफ कर रही थी। शुरुआत में पता चला कि आरोपी गणेशपुरा गांव की रहने वाली है और उसका पति देसी पिस्तौल बनाने के धंधे में शामिल है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वे भागने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन

बता दें कि महिला का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग सरकार पर सवाल उठा रहे तो कुछ महिला द्वारा बर्तन की तरह पिस्तौल की सफाई देखकर मजाक भी उड़ा रहे थे लेकिन पुलिस ने अब इस हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ