सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो दो को पहुंचाएगा जेल, अयोध्या को ‘बदनाम’ करने की कोशिश

Ayodhya News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलते-चलते सिंक होल में गिर गई। दावा किया गया कि ये वीडियो अयोध्या का है। पुलिस ने फेक वीडियो शेयर करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Ayodhya Viral Video

Ayodhya News : अयोध्या में पहली बारिश के बाद ही प्रशासन की पोल खुल गई। राम मंदिर में हो रहे जल रिसाव को लेकर काफी बवाल हुआ लेकिन नई नई सड़कें जब पानी में समा गईं तो लोगों को सवाल उठाने का मौका मिल गया। इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक लड़की सड़क चलते चलते अचानक गड्ढे में समा गई। दावा किया गया कि ये घटना आयोध्या में हुई है। आइये जानते हैं कि इसकी सच्चाई क्या है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बारिश के बीच एक लड़की सड़क के किनारे चल रही है। एक जगह थोड़ा सा जल जमाव देखने को मिला। जैसे ही लड़की जलजमाव वाली जगह पहुंची, सड़क धंस गई और लड़की उसी में समा गई। वहां तुरंत पानी भर गया। इसके तुरंत बाद कुछ लोग लड़की को बचाने के लिए पहुंच गए और उसे खींचकर बाहर निकाला।

विज्ञापन

वीडियो अयोध्या ही नहीं, भारत का भी नहीं है 

इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो अयोध्या का है। कहा जा रहा है कि इस वीडियो ने अयोध्या में हुए विकास की पोल खोल दी है। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। जांच में पता चला कि ये वीडियो अयोध्या ही नहीं बल्कि भारत का ही नहीं है।

विज्ञापन


हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि ब्राजील है। साल 2022 से ही यह वीडियो वायरल हो रहा है। बताया गया कि यह वीडियो ब्राजील के फोर्टालेजा के कास्केवेल का है। वीडियो में 48 साल की मारिया रोसिलीन अल्मेडा डी सूजा नाम की महिला को गड्ढे में गिरता दिखाया गया है। वीडियो में महिला ने चेतावनी वाले निशान को नजरअंदाज किया गया था, जिसके बाद ये हादसा हुआ।


जिस वीडियो को अयोध्या का बताकर शेयर किया जा रहा था और राज्य सरकार पर हमला किया जा रहा था, वह वीडियो ब्राजील का निकला। इस तरह वीडियो शेयर करने के साथ जो दावे किया जा रहे हैं, वो गलत साबित हुए हैं ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ