Viral Video: घर की छतों पर घूम रही है डरावनी 'सफेदपोश आकृति', दिन ढलते ही घरों में कैद हो जाते हैं लोग, देखें

Varanasi Bhoot new

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) जिले में इन दिनों एक कॉलोनी में रहने वाले लोगों की नींद हराम हो गई है। दिन ढलते ही लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं। घरों की लाइट भी बंद नहीं करते, क्योंकि लोग अब यहां अंधेरे से डरने लगे हैं। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में दिन ढलते ही एक डरावनी सफेदपोश आकृति घूमती है। इस सफेदपोश आकृति के सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहे हैं।

विज्ञापन

VDA कॉलोनी का है मामला

मामला वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में विकास प्राधिकरण की VDA कॉलोनी का है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पिछले कई दिनों से एक संदिग्ध आकृति घूम रही है। इस आकृति के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोगों ने मामले कि शिकायत संबंधित थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह किसी व्यक्ति की शरारत है। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए तीन वीडियो

सोशल मीडिया पर इस संदिग्ध सफेदपोश डरावनी आकृति के तीन वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि सफेदपोश आकृति एक घर की छत पर खड़ी है। किसी व्यक्ति ने इसे अपने कैमरे में कैद किया है। वहीं दूसरा वीडियो भी छत का ही है, लेकिन इस वीडियो को काफी दूर से कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा तीसरा वीडियो एक पार्क के पास का है। संदिग्ध सफेदपोश आकृति पार्क के किनारे चलती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए वीडियो

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि घटनाक्रम चार-पांच दिन से चल रहा है। कॉलोनी के लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप पर ये वीडियो शेयर किए गए थे। वीडियो को देखने के बाद कॉलोनी के लोग दहशत में हैं। दहशत भी इस कदर है कि शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं। वहीं मामला बढ़ता देख वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने इसकी जांच डीपीसी काशी आरएस गौतम को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपी गिरफ्तार होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ