Viral Video: पालतू कुत्ते को बचाने के लिए विशाल सांप से लड़ गए तीन बच्चे, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Three

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम वीडियो वायरल होती रहती हैं। इनमें ज्यादातर शादी से जुड़ी व जानवरों की वीडियो होती हैं। अब एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसे देख आप भावुक हो जाएंगे। देखा जा सकता है कि तीन बच्चे एक बड़े सांप से लड़ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उस सांप ने उनके पालतू कुत्ते को दबा रखा है। वे अपने कुत्ते को बचाने के लिए सांप से लड़ते भिड़ते देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। यूजर्स इन बच्चों की बहादूरी की सराहना कर रहे हैं। देखा जा सकता है कि कुत्ता कुछ नहीं कर पा रहा है। वो सांप से लिपटा पड़ा है। वह मायूस बैठा है, जिसको बचाने के लिए बच्चे मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन

उन बच्चों में बड़ा लड़का सर्प के सिर पर वार करता है। तीनों लड़के कोशिश में लगे रहते हैं और फिर कुत्ते को बचाने में कामयाब हो जाते हैं। पालतू कुत्ता अंत में अजगर से मुक्त हो जाता है, लेकिन ऐसा लगता है कि जैसे वो अभी भी ठीक नहीं है।

विज्ञापन

ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो को 19.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। नेटिजन्स ने सांप से लड़ने और अपने पालतू जानवरों को बचाने के लिए इतने बहादुर होने के लिए बच्चों की प्रशंसा की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ