Viral Video: दूल्हे का फिसला पैर फिर भी दुल्हन को नहीं गिरने दिया, माथा चूमकर जताया प्यार, देखें वीडियो 

दुल्हन को लेकर गिरा दूल्हा

दुल्हन को लेकर गिरा दूल्हा

विज्ञापन

Viral Video: वेडिंग डे हर किसी के जीवन में बेहद खास दिन होता है। लोग इस दिन को यादगार बनाने के लिए स्पेशल तरीके से वरमाला डालना। फेरे के मंंडप तक पहुंचने आदि के तरीके अपनाते हैं। ऐसे ही एक वीडियो में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को गोदी में लेकर मंडप तक लेकर जा रहा था। लेकिन इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह स्टेज से गिर गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दुल्हन का माथा चूमकर जताया प्यार

पैर फिसलने के बाद भी दूल्हा एक सेकेंड के लिए घबराया नहीं और उसके चेहरे से स्माइल नहीं गई। इतना ही नहीं उसने  हाथों में थाम रखी अपनी दुल्हन को भी न ही गिरने दिया और न ही उसे कोई चोट लगने दी। वह फिर खड़ा हुआ और इस बार उसने अपनी दुल्हन का माथा चूमा। उसे विश्वास और प्यार जताया और फिर आगे बढ़ा। इस बात पर नेटिजन्स दूल्हे की तारीफ कर रहे हैं। आइए आप भी देखिए यह वीडियो।

Advertisment
विज्ञापन

गिरने के बाद फिर उठने का लोग कर रहे तारीफ 

इस वायरल वीडियो में 2.5 मिलियन व्यू हो चुके हैं। 107k लोग इसे अब तक लाइक कर चुके हैं। यूजर्स जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में लोग दूल्हे की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। लोग दूल्हे से इसलिए इम्प्रेस हैं कि वह गिरने के बाद नर्वस नहीं हुआ। उसके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान रही। वहीं, उसने अपनी दुल्हन को भी थोड़ा सा असहज नहीं होने दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ