Viral Video: बर्थडे पर गिफ्ट में लड़की को मिला iphone, मगर जब अंदर देखा तब उड़ गए होश
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर फनी वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी हटकर है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।
वीडियो लड़की के बर्थडे के दिन का मालूम होता है। इसमें परिवार के सदस्य उसे जन्मदिन पर उपहार दे रहे हैं। इसमें किसी ने गिफ्ट में एप्पल आईफोन भी पकड़ा दिया। मजेदार है कि गिफ्ट में महंगा आईफोन मिलता देख लड़की का खुशी से ठिकाना रहा। वो खुशी में खूब चिल्लाती है और डब्बे से आईफोन बाहर निकालने लगी। मगर अगले ही सेकंड फ्रेम में जो कुछ सामने आया है लड़की की खुशी उदासी में बदल गई। दरअसल लड़की ने जैसे ही आईफोन का डिब्बा खोला उसमें मोबाइल की बजाय चॉकलेट थीं। ये देख बेचारी अंदर तक हिल गई। वो खूब उदास हो जाती है।
https://www.instagram.com/reel/CgGgoQTpgxX/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर iam_a_dreamer_5 नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: