Viral Video: नटखट बेबी पांडा के दीवाने हुए लोग, वीडियो देख आप भी कहेंगे 'So Sweet'
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नई दिल्ली: बेबी पांडा बड़े ही नटखट होते हैं। आए दिन पांडा के इन क्यूट बच्चों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। इस बार बेबी पांडा के झूले पर चढ़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक शैतान बेबी पांड झूले (hammock) पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। वह बार-बार झूले पर चढ़ने का प्रयास करता है लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं होता। चढ़ने के तुरंत बाद फिर नीचे लुढ़क जाता है।
https://twitter.com/buitengebieden/status/1560995995642732546?s=20&t=7sg6vyKIFEFn-w5PuKLB9g
24 घंटे में 7 मिलियन व्यू
करीब 24 घंटे पहले यह वीडियो ट्वीटर पर डाली गई है और अब तक इसके करीब 7 मिलियन व्यू हो चुकें हैं। तकरीबन 27 हजार लोग इसे रिट्वीट कर चुकें हैं। 1.88 लाख लोग इसे लाइक कर चुकें हैं। 4 हजार से अधिक लोगों ने इस पर कमेंट किया है। लोग इस क्यूट, हम भी ऐसा ही करना चाहते हैं आदि कमेंट कर रहें हैं। इस बेबी पांडा की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: