पाकिस्तान सिविल सर्विस के 'इंटरव्यू' में कटरीना कैफ पर सवाल! जानिए क्या मिला जवाब

Pakistan Civil Service Mock Interview Video Viral : पाकिस्तान सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी के इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सवालों को सुनकर अभ्यर्थी खुद हैरान रह गया।

Pakistan Mock Interview
विज्ञापन

Pakistan Civil Service Mock Interview Video Viral : पाकिस्तान सिविल सेवा के एक अभ्यर्थी के मॉक इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के पीछे पूछे गए सवाल और उसके जवाब हैं। इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने अभ्यर्थी से पसंदीदा अभिनेत्री और उसके पसंदीदा शरीर के अंग को लेकर सवाल पूछा था । इतना ही नहीं, उसने भारतीय अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर भी सवाल पूछा!

वीडियो में एक शख्स पाकिस्तान सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी का इंटरव्यू ले रहा है। शख्स ने अभ्यर्थी से सवाल पूछा कि आपकी पसंदीदा अभिनेत्री कौन सी है? अभ्यर्थी ने जवाब दिया कि दुर-ए-फिशां सलीम। फिर सवाल पूछा गया कि दुर-ए-फिशां सलीम का कौन सा अंग सबसे अधिक पसंद है। अभ्यर्थी ने जवाब दिया कि मुझे उसकी आंखें बहुत पसंद हैं।

Advertisment

गर्दन के नीचे क्या पसंद है?

इसके बाद इंटरव्यू ले रहे शख्स ने फिर पूछा कि गर्दन के नीचे शरीर का कौन सा अंग पसंद है? इस पर अभ्यर्थी झेंप गया और असहज महसूस करने लगा। कुछ देर बाद उसने जवाब दिया कि मुझे उसके हाथ पसंद हैं। इसके बाद अभ्यर्थी से पूछा गया कि उसे कौन सी भारतीय अभिनेत्री पसंद हैं? इस पर जवाब मिला कि कैटरीना कैफ।


अभ्यर्थी से सवाल पूछा गया कि भारत, पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु हमले की प्लानिंग कर रहा है और कैटरीना कैफ के पास इसे रोकने की जानकारी है। अगर कैटरीना के पास जाकर जानकारी हासिल करनी है तो आपको उसके साथ रिश्ते में रहना पड़ेगा, क्या ऐसा कर सकते हो? इस पर अभ्यर्थी ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए मुझे इस प्रकार के काम करने होंगे। यह जवाब सुनकर इंटरव्यू ले रहा शख्स हैरान हो गया और अभ्यर्थी को जाने के लिए कह दिया।

विज्ञापन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि क्या ये लोग वाकई पाकिस्तान की सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं? एक अन्य ने लिखा कि पाकिस्तान से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये कैसे वाहियात सवाल पूछ रहा है? क्या इसका सिविल सेवा की परीक्षा से कोई लेना देना है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ