Video: अचानक एयरपोर्ट पर बैग तोड़कर खाने लगी लड़की! आसपास के लोगों का खुला रह गया मुंह

Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो कई बार आपको सामने भ्रम में डाल देने वाले वीडियो सामने आते हैं। एयरपोर्ट पर लोगों को खाना खाते तो आपने देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने किसी को अपने लगेज बैग को खाते देखा है?

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर रातों रात कोई भी वायरल हो जाता है। एक वीडियो कुछ ही देर में आपको फेमस कर सकती है। कई वीडियो में आपने सोशल मीडिया पर खाना खाते हुए देखा होगा। आज जो वीडियो आपके लिए लेकर आए हैं उसमें आपको दिखाएंगे कि किस तरह से एयरपोर्ट पर लड़की सबके सामने अपना बैग तोड़कर खाने लगती है। लड़की की इस हरकत को देखकर उसके आसपास बैठे लोग पहले तो काफी हैरान होते हैं लेकिन कुछ देर में उनको सारा मामला समझ आ जाता है।

विज्ञापन

खाने की जगह खाओ बैगेज

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की अपनी फ्लाइट का इंजतार करते दिख रही है। इस दौरान वो अचानक से अपना बैग तोड़कर खाना शुरू कर देती है। इस वाक्ये को देखकर उसके पास में बैठी महिलाएं हैरान हो जाती हैं। लड़की इस बैग को लेकर पूरे एयरपोर्ट पर टहलती दिख रही है। वीडियो को देखकर लगता है कि ये इस वीडियो में लोगों का रिएक्शन देखना चाहती है।

विज्ञापन

पकड़ा गया झूठ

इस वीडियो को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा लगा ‘जिस दिन मैंने एक बैग केक खाया, उसपर लोगों की प्रतिक्रियाओं को देखो।’ एयरपोर्ट पर बैग को खाने के इस वीडियो पर कुछ लोगों ने हैरानी जताई तो कुछ ने उसके मजाक को पकड़ लिया। दरअसल, जिस बैग को लड़की खाते हुए दिख रही है वो चॉकलेट से बना है। इस वीडियो पर 27 मिलियन( 2 करोड़ से ज्यादा) से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayara Carvalho (@mayaracarvalho)

यूजर्स ने पूछी रेसिपी

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मैं रुककर इसे खाने में मदद करता। एक ने लिखा मुझे इस केक को बनाने की रेसिपी दिखाओ की ये कैसे बनाती हो, इसके लिए मैं एक्साइटेड हूं। एक यूजर ने लड़की के पास बैठी दूसरी पेसेजर के रिेक्शन पर लिखा ‘बहनें दहशत में थीं।’ एक ने लिखा मुझे उम्मीद है कि इस गंदगी को साफ करने के लिए झाड़ू भी केक से ही बनी होगी। एक ने लोगों के रिएक्शन पर लिखा ‘जिन्होंने इसे देखा वे बहुत सरप्राइज थे, उनको लग रहा था कि आप एक जोंबी हैं, यह बहुत ही बड़ा मजाक था।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ