Trending Mirch Ka Halwa: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में दो ही चीज सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहती है। पहला शादी में तैयार होकर जाना और दूसरा शादी का खाना। शादियों में आपको अलग-अलग तरह के पकवान और मिठाईयां देखने को मिलती है। ये एकमात्र ऐसी जगह है, जहां आप हर तरह के खाने को टेस्ट कर सकते हैं। हर शादी सीजन में आपको कोई न कोई सेंटर ऑफ अट्रैक्शन डिश मिल जाती है। इस बार इस लिस्ट में पहला नाम मिर्च के हलवे का है। जी हां एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप मिर्च के हलवे को वेडिंग काउंटर पर देख सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप मिर्च का हलवा देख सकते हैं। आमतौर पर शादियों में हमें गाजर का हलवा या मूंग दाल का हलवा दिखाई देता है। मगर ये सीजन कुछ खास है, जिसमें मिठाई को एक वर्जन में पेश किया जा रहा है। इस हलवे में आपको हरी मिर्च का तीखापन और मिठाई की मिठास दोनों मिलेगा। इस डिश का एक वीडियो ऑनलाइन साझा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर बहुत से रिएक्शन दिए हैं। यहां हम आपके लिए इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज हैं।
वीडियो पर आए मजेदार कमेंट
बड़ी मिर्च से बना हलवा हरे रंग का है और इसमें मिठास और तीखेपन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है। हालांकि यह एक अजीबोगरीब मिक्स्चर है, लेकिन इसने तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यहां तक की कुछ कैटरर्स ने इसे अपने मेनू में भी शामिल किया। बता दें कि इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट आए हैं। जहां कुछ लोग इस डिश को देखकर हैरान हुए, वहीं कुछ ने सवाल किया कि यह मीठा है या मसालेदार। एक यूजर ने कमेंट किया , ‘अगर हमें हरी मिर्च चाहिए होती, तो हम पकौड़े लेते।’
यह भी पढ़ें – शिवमणि ने डोसा तवा को बनाया ड्रम, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines