शिवमणि ने डोसा तवा को बनाया ड्रम, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ड्रमर शिवमणि का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे डोसा तवा को ड्रम की तरह बजाते दिखे। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Drummer Shivmani video

Drummer Shivmani video

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को विद्यार्थी भवन के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। ये वीडियो तब का जब प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि नाश्ते के लिए यहां आए। इस वीडियो में आप ड्रमर शिवमणि को रेस्तरां की रसोई में देख सकते हैं, जहां वो एक डोसा तवा को ड्रम की तरह यूज कर रहे हैं।  कुछ ही कुछ ही घंटों में वीडियो को 40000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस पोस्ट में रेस्तरां ने लिखा, ‘विद्यार्थी भवन में एक लयबद्ध मोड़। दिग्गज ड्रमर शिवमणि आज नाश्ते के लिए हमारे पास आए और हमारी साधारण रसोई को मंच में बदल दिया। उन्होंने अपनी अविश्वसनीय प्रतिभा और ताल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कला और परंपरा के संगम को संजोने और जश्न मनाने का एक पल! यहां हम आपके लिए उस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

कमेंट में की गई तारीफ

पोस्ट करने के तुरंत बाद वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, ‘खाना और म्यूजिक का फ्यूजन! एक दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में  कमेंट किया, ‘वाह! जब मेरा पेट समय पर खाना नहीं खाता है, तो यह इसी तरह प्रतिक्रिया करता है। जब खाना आसपास होता है, तो और भी जोर से। एक अन्य ने कहा कि हमारे डोज मास्टर को देखिए, जो अपने काम में लगे हुए हैं, उन्हें अपने आस-पास हो रही घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। शाबाश।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ